फिल्मो में अक्सर आपने विलेन को आँखे निकाल कर हीरोइन को डराते देखा होगा। वैसे नागिन फ़िल्म का वो सीन तो याद ही होगा आपको जिसमे श्री देवी अपनी आँखे बड़ी करके नागिन का अभिनय करती नज़र आती हैं। आँखे गोल घूमना, पुतली ऊपर चढ़ा लेना ये सब हो गयी आम बात। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने इससे भी बढ़कर कर दिखाया हैं।
एक लड़का 10 मिलीमीटर तक अपनी आंखें बाहर निकाल लेता हैं। हैरानी की बात तो ये है आँखों को पूरी तरह बाहर निकाल देने पर भी इसे कोई दर्द का एहसास नही होता है।
क्या है पूरी घटना ….
दरअसल लाहौर में रहने वाला अहमद खान नाम का लड़का जो की 14 साल का है। और लाहौर के स्कूल में पढ़ता हैं।स्कूल वाले भी इस लडके के आंखों वाले करतब से वाकिफ हैं।
ऐसे शुरू किया इस करतब को….
एक दिन जब वो बालो पर हाथ फेर रहा था तब अचानक उसका हाथ आंख से छू गया और आंख बाहर निकल आई। तब वो डर गया की ये क्या कर दिया मैने, जब बाद में आंख सही हो गई तो वो फिर वही करके देखने लगा । पर दूसरी बार आँख नही निकली ,फिर क्या था रोज वही काम करने लगा प्रैक्टिस की तो बाद में आँख निकल आने लगी। अहमद को अब ऐसा करने में मजा आता है ।अपने स्कुल में अक्सर वो ये करतब दिखाता है। पर स्कुल के कुछ बच्चे और लड़कियाँ उससे डर कर दूर भाग जाते है।
यहाँ देखे वीडियो
https://youtu.be/AihhAY77vBU
इस करतब को करने में कोई दिक्कत नही होती उसे….
अहमद को केवल आँखों में पानी आता है ।इस करतब को करने में क्योकि काफी देर तक आंखों को खोलकर रखना पड़ता है । इसके अलावा उसे आंखों में कोई दिक्कत नहीं है।