भारत में ऐसे कई लोग रहते हैं जिन्हें अपने कानूनी अधिकारों के बारे में कुछ नहीं पता होता है और वह बिना अपने अधिकारों को जाने ही शोषण का शिकार बन जाते हैं। हमारे भारतीय संविधान ने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बहुत से कानूनी सुझाव बताये हैं। परन्तु लोगों को ये अभी तक पता ही नही चल पाये हैं। आज हम 20 ऐसे क़ानूनी अधिकार के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके काम जरुर आएगी। अपने अधिकारों को जानने के लिए नीचे पोस्ट में पढ़िये…
-
ड्राइविंग के समय अल्कोहल का लेबल

ड्राइविंग के समय यदि आपके 100ml ब्लड में “अल्कोहल” का लेवल 30mg से ज्यादा मिलता है, तो पुलिस बिना वारंट आपको गिरफ्तार कर सकती है।
मोटर वाहन एक्ट, 1988, सेक्शन –185,202
-
महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकते

किसी भी महिला को शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
आपराधिक प्रक्रिया संहिता, सेक्शन 46
-
FIR लिखने से मना नही कर सकते

कोई भी पुलिस अफसर FIR लिखने से मना नहीं कर सकते, ऐसा करने पर उन्हें 6 महीने से 1 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, 166 A
-
फ्री में पानी पीने और वाशरूम

कोई भी बड़े-से बड़े होटल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों न हो, आपको फ्री में पानी पीने और वाशरूम का इस्तेमाल करने से नहीं रोक सकती है।
भारतीय सरिउस अधिनियम 1887
-
गर्भवती महिला

कोई भी कंपनी गर्भवती महिला को नौकरी से नहीं निकाल सकती । यदि कोई कंपनी अगर ऐसा करती है तो उसे अधिकतम 3 साल तक की सजा हो सकती है।
मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961
अगली स्लाइड में पढें