Dj पर धूम मचा देने वाला ‘लगावेलू जब लिपस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट, जिला टॉप लागेलू…..लॉलीपॉप लागेलू’ 2011 में बना भोजपुरी का सुपरहिट गाना है, जिसे भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया है । यूपी, बिहार में ऐसी कोई शादी नहीं जिसमे DANCING FLOOR पर ये गाना ना बजाया जाता हो। लोगो का शादी का जश्न ही इस गाने के साथ दोगुना हो जाता हैं। आपको बता दे की अब तक इस गाने के कई version आ चुके हैं जिन्हें दर्शको ने पसंद भी किए।
क्या है वीडियो में यहाँ पढ़े….
दरअसल सैमुअल सिंह नाम का एक शख्स है तो नाइजीरिया से, पर उसका दिल और सरनेम हिन्दुस्तानी है। सैमुअल सिंह पॉप सिंगर हैं और हिन्दी, भोजपुरी पंजाबी गानों को नाइजीरियन टच देकर गाते हैं। वैसे सैमुअल आजकल हनी सिंह के गानों को भी अफ्रीकी सुरों में सजा कर इंडिया में पेश कर रहे हैं। इसके अलावा इन्होंने बिहार के लोकप्रिय गीत लॉलीपॉप लागेलू का नाइजीरियन वर्जन बनाया है जो फेसबुक पर यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा हैं।
यहाँ देखे लॉलीपॉप लागेलू का नाइजीरियन वर्जन वीडियो
कुड़िये नी तेरे ब्राउन रंग ने (हनी सिंह ) गाने का नाइजीरियन वर्जन
जब किसी ने उनसे पूछा आपने सिंह सरनेम क्यों चुना है ? तो सैमुअल सिंह ने खुद बताया की मैं जन्म से नाइजीरियन हूं। लेकिन दिल से हिन्दुस्तानी हूं मैने सिंह टाइटल इसलिए चुना है ।क्योकि इस नाम में बहुत ताकत है। मैं खुद को हनुमान जी जैसा बलशाली महसूस करता हूं जब मैं अपने आप को शक्ति से जोड़कर देखता हूं, मैं इस नाम को इस्तेमाल कर गौरवशाली महसूस कर रहा हूं।
इससे पहले इस गाने का अमेरिकन VERSION में भी गाया जा चुका हैं।