पद्मिनी स्त्रियां सुशील, धर्म में विश्वास रखने वाली, माता-पिता की सेवा करने वाली और बहुत ही सुंदर होती हैं।
इनके शरीर से कमल के समान सुगंध आती है। यह लंबे कद और लम्बे बालों वाली होती हैं।
इसकी बोली मधुर होती है। पहली नजर में ही ये सभी को आकर्षित कर लेती हैं।
इनकी आंखें बड़ी होती हैं।माथा चौड़ा होता है तथा ये अपने पति के प्रति समर्पित रहती हैं।
इनके नाक, कान छोटे होते है और हाथ की उंगलियां छोटी होती हैं।
इसकी गर्दन शंख के समान रहती है व इनके मुख पर सदा प्रसन्नता दिखाई देती है।
पद्मिनी महिलाए पुरुष को पिता के समान, अपनी उम्र के पुरुषों को भाई तथा छोटों को पुत्र के समान समझती हैं।
यह देवता, मनुष्य सबका मन मोह लेने में कामयाब होती हैं। यह सौभाग्यवती, पतिव्रताओं में श्रेष्ठ, योग्य संतान उत्तपन्न करने वाली होती है।
इन्हें लाल रंग के कपडे बहुत पसंद होते हैं। इस जाति की लड़कियां बहुत कम होती हैं।प्रेमी का हमेशा सम्मान करती है। तथा जिनसे इनका विवाह होता है, वह पुरुष भी भाग्यशाली होता है।