भिंडी की सब्जी अधिकतर लोगों को पसंद होती है। यदि भिंडी का सेवन किया जाएं तो यह हमारी पाचन क्षमता को भी मजबूत बनाता है। लेकिन इसकी एक खास बात और हैं जो आपको शायद नहीं पता हो। हम बात कर रहें हैं भिंडी के रस के बारें में जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
भिंडी का रस
एक गिलास भिंडी के रस में लगभग 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 80 माइक्रोग्राम फोलेट, 3 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
Advertisement

इन बीमारियों में फायेदा देता हैं भिंडी का रस
- भिंडी का रस शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। भिंडी का पानी शुगर लेबल को कंट्रोल करता है।
- भिंडी का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
- आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।
- यह गुर्दे की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।
- यह अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- यह हमारी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में भी मदद करता है।
लेकिन आप इस नुस्खे को करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ऐसे तैयार करें
सबसे पहले 6,7 भिंडी लेकर इनके किनारे काट लें इसके बाद बीच से काट लें। फिर आधे गिलास पानी में भिगो दें। आपको रात भर के लिए उन्हें ऐसे ही रहने देना हैं। सुबह निचोड़ कर पानी निकाल लें। अब इस निचोड़े हुए पानी में थोड़ा सादा पानी मिलाए और छान लें। आपको इसका एक गिलास रस बनाना है और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है।
