एक सेब में है इतनी शक्ति जो दे रोगों से मुक्ति

एक सेब में है इतनी शक्ति जो दे रोगों से मुक्ति (  )

सेब में विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं रोजाना सेब से हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाया जा सकता है तो चलिए नीचे पढिये एक सेब में है कितने गुण

सेब खाने से ये होगे आपको फायदे-

  • सेब के रस में मिश्री मिलाकर पीने से भूख ज्यादा लगती है।और  रात के समय सेब खाने से  पेट के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।
  • प्रतिदिन सेब खाने से जुकाम से अधिक पीड़ित रहने वाले रोगियों को लाभ होता है।
  • गर्भावस्था में सेब का रस पीने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। कैल्शियम से भरपूर सेब के रस से उन लोगो को लाभ होता है जो  राख, चाक, मिट्टी, खाते है।
  • सेब के रस में गाजर का रस मिलाकर पीने से गर्मी में लूह के प्रकोप से सुरक्षा मिलती है और अधिक प्यास नहीं लगती है।
  • स्त्रियों की शारीरिक सौंदर्य वृद्धि व स्तनों में दूध के विकास के लिए सेब का रस फायदेमंद है। सेब खाने से चेहरे की लालिमा विकसित होती है।
  • टायफाइड में सेब खिलाने व रस पिलाने से दुर्बलता कम होती है और पाचनक्रिया में भी सुधार होता है।
  • सेब का मुरब्बा खाने और दूध पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और भरपूर नींद आती है ।
  • हाई ब्लडप्रेशर के रोगी को सेब खाने और रस पीने से बहुत लाभ होता है।
  • लो ब्लड प्रेशर के रोग में सेब का रस पीने से व मुरब्बा खाने से बहुत जल्दी रोग का निवारण होता है।
  • सेब का रस पीने से आंतों में जख्म होने की समस्या दूर होती है। आंतों के सूजन में सेब का रस लाभदायक है।
  • मोटापा को कम करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है.
  • गर्भावस्था में प्रतिदिन सेब और गाजर का रस मिलाकर पीना गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद  होता है।

p_JIP0008233

No Data
Share on

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>