[List] धनतेरस पर क्या खरीदना है शुभ और अशुभ जाने | Dhanteras 2022 par kya kharidna hai shubh aur ashubh

[List] धनतेरस पर क्या खरीदना है शुभ और अशुभ जाने | Dhanteras 2022 par kya kharidna hai shubh aur ashubh (  )
Dhanteras Goddess Laxmi

Dhanteras 2022 par kya kharide – इस वर्ष 2021 में दीपावली का त्योहार 4 नवंबर, गुरुवार  को मनाया जायेगा और उससे पहले मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival), मलतब की खरीदारी का त्योहार जो मंगलवार, 2 नवंबर 2021 को है। वैसे तो पितृ पक्ष श्राद्ध समाप्त होने के बाद से ही दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाती है।

बाजार और सभी दुकाने सुंदर-सुंदर सामानों से सजी-धजी नज़र आती है लेकिन धनतेरस का त्योहार ही सबसे खास और शुभ दिन है खरीदारी के लिए।

इस दिन सभी बाजार से कुछ न कुछ सामान खरीदकर अपने घर जरूर लाते है। कोई सोने (Golds) – चाँदी की वस्तुएं खरीदता है तो कोई बर्तन या फिर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स।

आज हम हिन्दी रसायन पर इस लेख में आपको बताएगे कि इस दिन क्या खरीदना ठीक होगा और क्या नहीं? क्योंकि यदि आपने धनतेरस के दिन कोई ऐसी वास्तु खरीद ली जो घर लाना बेहद अशुभ मानी जाती है तो हो सकता है यह आपके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पैदा कर दे तो आइए हम आपको कुछ टिप्स देते है जिन्हें जानकर आपके घर और जीवन में शुभता भर जाएगी और खुशियाँ आएगी। जानिये की क्या है वे वस्तुएं जिन्हें खरीदने से होगा लाभ..

धनतेरस पर खरीदे जाने वाले शुभ सामान की लिस्ट | Dhanteras Shopping Items List 2022

Sr.धनतेरस पर शुभ समान खरीदने की लिस्टधनतेरस पर नहीं खरीदें जाने वाले सामान की लिस्ट
1धनियास्टील, एल्युमीनियम और प्लास्टिक से बने सामान
2सोना चांदीलोहा और एल्यूमिनियम
3पीतल की वस्तुएंकांच की चीजें
4बर्तन (ताम्बे, पीतल, सोना, चांदी, मिट्टी)काले या गहरे रंग की चीज़ें
5पहनने के लिए नए वस्त्रनुकीली व धारदार चीजें
6लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिकार
7खिलौनेक्रॉकरी या चीनी मिट्टी से बनी चीज़ें
8गोमती चक्र और कोड़ियांतेल
9झाड़ूखाली बर्तन घर ना ले जाएं
10दीपक (मिट्टी, पीतल, चांदी)तोहफे ना दें
11दक्षिणवर्ती शंखउपहार खरीकर दुसरो को देना
12कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला
13धार्मिक साहित्य
14औषधि
15नमक
16नया घर
17हल्दी की पांच गांठ
18स्फटिक का श्रीयंत्र
19गूंजा के बीज

धनतेरस का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) जानकर ही करें खरीदारी

धनतेरस के दिन अक्सर लोग रात में ही खरीदारी करते है लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि धनतेरस के दिन खरीदारी (Dhanteras 2021 Shopping) करने का एक शुभ समय निश्चित होता है। यदि आप दिए गए शुभ समय पर शॉपिंग करते है तो यह आपके लिए बेहद शुभ बन जाता है।  अगर आप तय समय में खरीदारी नहीं कर पाते तो हम आपको कुछ उपाय बताते है जिससे यदि आपके पास शुभ समय में शॉपिंग करने का टाइम नहीं है तो भी आपको उस शुभ मुहूर्त का पूरा फायेदा मिल जायेगा।

  • अगर आपको कोई सोने या चाँदी की वस्तु खरीदनी है तो इस तरह की खरीदारी में काफी समय लग जाता है और उस दिन दुकानों पर भीड़ भी बहुत होती है ऐसे में कहीं आपका शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) निकल न जाये इसके लिए आप अपनी पसंद की वस्तु को एक दिन पहले ही दुकानदार से तय कर ले और सही मुहूर्त में उसे अपने घर ले आए।
  • आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है तो ऐसे में आप ऑनलाइन भी अपनी पसंद की वस्तु खरीद कर शुभ मुहूर्त में पेमेंट कर सकते है ऐसा करने पर आपको धनतेरस के शुभ समय का पूरा फायेदा मिल जायेगा।
  • इस दिन बर्तनों की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है और चाँदी के बर्तन खरीदना सबसे शुभ होता है। आज के दिन यदि आप बर्तन खरीदना चाहते है तो शुभ मुहूर्त से कुछ समय पहले ही बाजार के लिए निकल जाये ताकि आप शुभ समय में अपनी मन चाही वास्तु खरीदकर इस दिन का शुभ फल प्राप्त कर सके।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ है | Dhanteras ke din kya kharidna chahiye

  • धनतेरस / Dhanteras पर शंख खरीदकर घर में लाकर अपनी पूजा की अलमारी या मंदिर में रखें और रोज बजाए। आज के दिन शंख खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सोना या चांदी खरीदने से व्यक्ति के भाग्य में उन्नति होती है भाग्य उदय होता है।

स्वर्ण के अभाव में पीतल की वस्तु को भी खरीदा जा सकता है अगर कुछ ना हो सके तो इस दिन हल्दी की पांच गांठ अवश्य ही खरीद कर घर पर रख लें।

83930-gold-77

  • कहा जाता है बर्तन या धातु की कोई वस्तु या सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही श्रेष्ठ होता है।kansa-utensils-1

3.धनतेरस के दिन धातु का सामान घर में खरीद के लाने से घर में सदैव  माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती हैं।

1463305869-1211

4.स्फटिक का श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ होता है इसे घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर खुद ही  आकर्षित होकर चली आती हैं।

shri-yantra

5.दीपावली (Deepavali) की शाम को श्रीयंत्र और माँ लक्ष्मी  की पूजा करें। पूजा के बाद इस श्रीयंत्र को किसी साफ़ कपडे में बांध कर धन स्थान पर रख दें ऐसा करने से पैसो की बरकत बनी रहेगी।

shree_yantra

6.झाड़ू को लक्ष्मी जी का ही एक रूप माना जाता है इस मौके पर नई झाड़ू को घर लाएं यह नकारात्मक शक्तियां को  घर से बाहर  रखेगी

broom-jharu-jhadu_57a3b5ff293de

7. धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और लक्ष्मी पूजा के समय इनकी भी करे पूजा उसके बाद इन कौड़ियों को वहा रखे जहा आप अपना धन रखते है वहा कभी आपको धन की कमी नहीं होगी।

wholesale-bulk-beads-16mm-kaudi-beads-dcz1600kd

8.गूंजा के बीज धनतेरस के दिन लाकर घर में रख ले और दीपावली के दिन इन्हें भी पूजा में रखें यह घर को शुभता से भर देगी ।

 gunja3-1474122999

क्या है अशुभ (धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए) | dhanteras par kya nahi kharidna chahiye

  • लोहे से बनी वस्तुएं धनतेरस पर न खरीदे।
  • इस दिन लोहे या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि स्टील भी लोहे का ही एक रूप है।
  • यदि आपने बर्तन खरीदा है तो खाली बर्तन घर लाना अशुभ माना जाता है। इसलिए उसमें अनाज या कोई खाने की वस्तु बाजार से खरीदकर डाल लें या घर लाने पर तुरंत ही उसमें पानी भर दें।
  • काँच का कोई भी समान इस दिन बिल्कुल भी न खरीदे।
  • किसी भी त्योहार पर काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए आज के शुभ दिन पर काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदकर घर न लाएं।
  • तेल, घी आदि भी इस दिन न खरीदें।
  • एल्युमीनियम के बर्तन भी आज के दिन नहीं खरीदने चाहिएं।

धनतेरस के दिन इन बातों रखे ध्यान

1. धनतेरस पर घर में कहीं भी मकड़ी के जाले न हों। घर में मकड़ी के जाले होना कर्ज का प्रतिक है

spiderweb_145465088251_650_020516111204

2.घर को अच्छे से धनतेरस से पहले ही साफ कर ले क्योकि माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है साफ घर ना पाकर

interior-design-and-decorating-ideas-modern-yellow-color-combinations

3.धनतेरस से पहले ही सब नल ठीक करा ले यदि पानी टपकता हो तो नल से पानी टपकने का मतलब है पैसे का पानी की तरह बह जाना पैसा टिकता नही घर में।

leaking-taps

4.धनतेरस के दिन कैंची, चाकू  या लोहे से बनी चीजें तो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए यह बहुत ही अशुभ माना जाता है।

 

new-high-quality-font-b-scissors-b-font-hairdressing-font-b-scissors-b-font-styling-tools

No Data
Share on

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>