शारदीय नवरात्रि 2021, जानिए किस दिन है कौनसा नवरात्र व्रत

List of Shardiya Navratri 2021
शारदीय नवरात्रि 2021 - Navratri 2021 Start Date 07 October
  • Navratri Start Date – 07 October 2021
  • Navratri End Date – Thursday, 14 October 2021 (Maha Navami)

List of Shardiya Navratri 2021: यूं तो सालभर में चार बार (चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ) नवरात्र का पर्व आता है जिनमें से केवल चैत्र मास के नवरात्र (जिन्हें चैत्र नवरात्रि भी कहते है) और अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्र (जिन्हें हम शारदीय नवरात्रि कहते है।) ही मनाएं जाते हैं। आषाढ़ और माघ महीने में आने वाले गुप्त नवरात्र तंत्र साधना करने वालों के लिए अधिक महत्व रखते है। Navratri 2021 : कलश स्थापना की पौराणिक विधि

अक्टूबर में नवरात्रि कब-कब है? | Navratri 2021 Start and End Date

वर्ष 2021 में 07 अक्टूबर दिन गुरूवार से शारदीय नवरात्र व्रत शुरू हो रहे है।  07 अक्टूबर को पहली नवरात्री तिथि (प्रतिपदा) व 14  अक्टूबर 2021  को अंतिम नवरात्रि तिथि (महा नवमी) है। इसी प्रकार दुसरा नवरात्रा 8th अक्टूबर 2021 (शुक्रवार), तीसरा व चौथा नवरात्र 9th अक्टूबर 2021 (शनिवार), पांचवा 10th अक्टूबर 2021 (रविवार), छठा 11th अक्टूबर 2021 (सोमवार), सातवां 12th अक्टूबर 2021 (मंगलवार), आठवां 13th अक्टूबर 2021 (बुधवार), नवमीं तिथि 14th अक्टूबर 2021 (गुरूवार) को व 15 अक्टूबर को दशेहरा मनाया जायेगा।

शास्त्रानुसार नवरात्र के नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों  – मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, माँ कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

नौ दिनों में किस नवरात्री तिथि को देवी के कौनसे स्वरूप की पूजा की जाती है इसकी पूरी जानकारी शरद नवरात्रि 2021 के कैलेण्डर में नीचे दिन, दिनांक और नवरात्री तिथि के क्रम में दी गयी है । श्री दुर्गा नवरात्रि व्रत विधि व प्राचीन कथा यहाँ पढ़िए

वर्ष 2021 में शारदीय नवरात्रि की तिथियां | Shardiya Navratri Dates 2021

नवरात्रि तिथिदिनांकदेवी स्वरूप की पूजा
प्रथमा तिथि (प्रतिपदा)7th अक्टूबर 2021
(गुरूवार)
घटस्थापना,चन्द्रदर्शन, शैलपुत्री
द्वितीया8th अक्टूबर 2021
(शुक्रवार)
माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतीया9th अक्टूबर 2021
(शनिवार)
माँ चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा
पंचमी10th अक्टूबर 2021
(रविवार)
माँ स्कंदमाता
षष्ठी11th अक्टूबर 2021
(सोमवार)
माँ कात्यायनी, श्री सरस्वती आवाहनम
सप्तमी12th अक्टूबर 2021
(मंगलवार)
माँ कालरात्रि, सरस्वती पूजा
अष्टमी13th अक्टूबर 2021
(बुधवार)
माँ महागौरी, दुर्गा अष्टमी
नवमी14th अक्टूबर 2021
(गुरूवार)
माँ सिद्धिदात्री, महा नवमी
दशमी15th अक्टूबर 2021
(शुक्रवार)
दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, नवरात्रि पारण

शारदीय नवरात्रि 2021 घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त | Shardiya Navratri 2021 Ghat Sthapana Shubh Muhurat

Shardiya Navratri 2021 Ghatsthapana shubh muhurat
घटस्थापना मुहूर्त -प्रारम्भ: सुबह 6 बजकर 17 मिनट से
समाप्त: 7 बजकर 7 मिनट (सुबह ) तक
अवधि -50 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त -प्रारम्भ: 11:45 (सुबह) से
समाप्त: 12:32 (दोपहर)
अवधि -47 मिनट्स
पूरे जीवन धन आता ही रहेगा यदि दिवाली पर बिना किसी को बताएं ये उपाय किया तो
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>