महराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानखुर्द स्टेशन के बाहर भरी सड़क पर एक पति ने अपनी पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। चाकू से गला रेतने के बाद पति फरार हो गया आपको जानकर हैरानी होगी कि सड़क पर काफी लोग थे फिर भी महिला घायल पड़ी तड़पती रही कोई भी उसकी मदद को नही आया। वही मौजूद किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या है पूरा मामला पढ़े
दरअसल पति द्वारा पीड़ित महिला, घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड के जाकिर हुसैन नगर की रहने वाली है। महिला का नाम शुभांगी विजय इंगले है, वो वाशी के एक एसबीआई ब्रांच में स्वीपर का काम करती थी वह रोजकी तरह ही काम पर जाने के लिए मानखुर्द स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थी।तो अचानक वहा उसका पति आया और उसपर चाकू से हमला कर दिया।महिला और उसके पति का काफी समय से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते महिला अपने माइके में ही रहती थी।
यहाँ देखे वीडियो
https://youtu.be/zX5JQ9GhHEg
घटना के बाद घायल महिला के बयान पर पुलिस ने उसके पति विजय को गिरफ्तार कर लिया है।