2022 हिन्दू विवाह के शुभ मुहूर्त की लिस्ट | List of Hindu Shubh Vivah Muhurat 2022

Shubh Vivah Muhurat 2022 List by Hindu Panchang
Shubh Vivah Muhurat 2022 List by Hindu Panchang & Hindi Calendar

Shadi Ke Muhurat 2022 – हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार इस वर्ष 2022 में शादी के सीजन की शुरूआत 20 जनवरी से हो रही है। यानि विवाह का पहला मुहूर्त 20 तारिख को है। साल के पहले महीने में कुल 6 दिन ही विवाह लगन के लिए शुभ है। इसी तरह फरवरी में 08 शुभ मुहूर्त , मार्च में गुरु तारा अस्त होने के कारण कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं, अप्रैल में 07  शुभ तिथियां , मई और जून में सबसे अधिक 12 मुहूर्त, जुलाई में 05, अगस्त, सितम्बर अक्टूबर तीनों महीनों में कोई भी शादी का योग नहीं बनता है उसके बाद अगले महीने नवम्बर में शादी करने के लिए केवल 01 शुभ मुहूर्त और अंतिम दिसम्बर माह में बस 06 वेडिंग डेट्स है जिनमें शादी की जा सकती है।

इस तरह कुल मिलकर इस साल जनवरी से लेकर दिसंबर 2022 तक 57 ऐसी विवाह तिथियां है जिनमें लड़का और लड़की शादी के बंधन में बंध सकते है।

2022 में शादी के शुभ मुहूर्त की लिस्ट – List of Shubh Vivah Muhurat in 2022

एस्ट्रोसेज के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राम हरि शर्मा जी के मार्गदर्शन और हिंदू पंचांग के अनुसार 2022 में पड़ने वाले सभी वेडिंग डेट्स की लिस्ट प्रत्येक महीने के नाम और दिनांक के क्रम में दी जा रही है।

विवाह बंधन में बंधने के लिए इस वर्ष 2022 में विवाह के कुल 57 शुभ लग्न मुहूर्त है ।

Month 2022Shubh Vivah Muhurat Dates 2022
जनवरी 202220, 22, 23, 27, 29, 30
फरवरी 202204, 05 (बसंत पंचमी), 06, 07, 10, 18, 19, 20
मार्च 202204 [फुलेरा दूज] ( गुरु अस्त है)
अप्रैल 202219, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई 202202, 03 (अक्षय तृतीया), 04, 09, 10, 12, 18, 20, 21, 24, 26, 27
जून 202201, 05, 06, 08, 10, 11, 14, 17, 20, 21, 22, 23
जुलाई 202203, 06, 07, 08 (भड़ली नवमी), 09
अगस्त 2022कोई शुभ मुहूर्त नहीं
सितम्बर 2022कोई शुभ मुहूर्त नहीं
अक्टूबर 2022कोई शुभ मुहूर्त नहीं
नवम्बर 202228
दिसम्बर 202202, 03, 04, 07, 08, 09

[hrinarticle]

अबूझ व‍िवाह मुहूर्त (स्वयं सिद्ध मुहूर्त) तिथियां 2022 – Abujh Vivah Muhurat Tithi in 2022

Abujh Vivah Muhurat – हिन्दु कैलेण्डर में कुछ ऐसी विशेष तिथियां जैसे बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया (आखा तीज) और भदलिया नवमी बनायीं गयी है जिनमें जातक बिना किसी ज्योतिषीय सलाह के कोई भी मांगलिक कार्य कर सकता है। इन विशेष तिथियों को ही अबूझ या स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा जाता है।

अबूझ तिथि जिस दिन पड़ती है वह पूरा दिन ही इतना शुभ होता है कि इस दिन के लिए पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती है। क्योकि ये दिन स्वयं में सिद्ध होते हैं जिस कारण इन्हें स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी कहा जाता है।

ये दिन उन लोगो के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है जिन जातक या जातिकाओं के लिए पुरे साल कोई विवाह मुहूर्त नहीं निकलता है वो लोग इन अबूझ व‍िवाह तिथियों पर शादी के बंधन में बन्ध सकते है विशेषतौर पर वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया या आखा तीज) का दिन शादी के लिए बड़ा ही शुभ और पवित्र माना जाता है।

अबूझ तिथिअबूझ व‍िवाह मुहूर्त डेट्स 2022
बसंत पंचमी
(माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी)
05 फरवरी, 2022
(शनिवार)
फुलेरा दूज
(फाल्गुन पक्ष की शुक्ल पक्ष की द्वितीया)
04 मार्च, 2022
(शुक्रवार)
अक्षय तृतीया
(वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया)
03 मई, 2022
(मंगलवार)
बुद्ध पूर्णिमा
(वैशाख मास की पूर्णिमा)
16 मई 2022
(सोमवार)
गंगा दशमी
(ज्येष्ठ मास की शुक्ल दशमी)
09 जून, 2022
(गुरुवार)
भड़ली नवमी
(आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी)
08 July, 2022
(शुक्रवार)

[hrinarticle]

हिन्दू धर्म के रीति रिवाजो में ज्योतिष और हिन्दु पंचांग का विशेष योगदान है। हमारे यहाँ कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग से ग्रह और नक्षत्रो की शुभ स्थिति जरूर जांच ली जाती है. क्योकि इनकी शुभ स्थिति के योग से ही एक उत्तम समय अर्थात मुहूर्त (Muhurat) का निर्माण होता है. जीवन में कुछ प्रमुख कार्य करने से पहले ज्योतिष्य सलाह से शुभ समय का चयन अवश्य करना चाहिए ताकि वह कार्य एक श्रेष्ठ समय पर आरभ होकर बिना किसी विघ्न के संपन्न हो सके। फिर चाहे गृह प्रवेश हो या फिर विवाह सम्बन्ध, तब तो शुभ लगन जानना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

अगर बात आयी है विवाह सम्बन्ध की तो शादी की पहली शुरूआत होती है वर के लिए वधु या वधु के लिए वर खोजने से। और जब सही पार्टनर मिल जाता है तो मांगलिक कार्य के लिए सही मुहूर्त भी तो मिलना जरूरी है ताकि लड़का और लड़की एक शुभ मुहूर्त में अपने रीती रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंध सके।

अब शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए आपको किसी ज्योतिषी या पंडित के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योकि हिन्दी रसायन आपके लिए हिंदी पंचांग के अनुसार आचार्य राम हरि शर्मा (Astrosage.com के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य)  द्वारा बताये गए साल 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त कौन कौन से है? इसकी पूरी लिस्ट जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक कब-कब शादी का सीजन है? सभी को महीने, दिन और तिथि के क्रम में नीचे दिया गया है।

2022 में जनवरी से दिसंबर तक किस महीने में कब कब है हिन्दू विवाह के शुभ दिन एवं मुहूर्त

जनवरी में शादी के मुहूर्त फरवरी में शादी के मुहूर्त मार्च में शादी के मुहूर्त अप्रैल में शादी के मुहूर्त

जनवरी 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त की लिस्ट | Shadi Muhurat in January 2022

जनवरी के महीने में 20 जनवरी (गुरुवार), 22 जनवरी (शनिवार), 23 जनवरी (रविवार), 27 जनवरी (गुरुवार), 29 जनवरी (शनिवार) और 30 जनवरी (रविवार) ऐसी 06 तारीखे है जिनमें लड़का-लड़की शादी कर सकते है।

जनवरी 2022 में केवल 06 वेडिंग डेट्स (Wedding Dates) है।

जनवरी 2022 विवाह की तारीख, दिन व् तिथिविवाह मुहूर्त का
हिन्दी माह, पक्ष (तिथि) व नक्षत्र
20 जनवरी, 2022
(गुरुवार - द्वितीया)
माघ, कृष्ण पक्ष
(मघा नक्षत्र)
22 जनवरी, 2022
(शनिवार - चतुर्थी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र)
23 जनवरी, 2022
(रविवार - पंचमी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(हस्त नक्षत्र)
27 जनवरी, 2022
(गुरुवार - दशमी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(अनुराधा नक्षत्र)
29 जनवरी, 2022
(शनिवार - द्वादशी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(मूल नक्षत्र)
30 जनवरी, 2022
(रविवार - त्रयोदशी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(उत्तराषाढ़ा नक्षत्र)

फरवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त की लिस्ट | Vivah Muhurat in February 2022

फरवरी महीने में शादी करने के लिए हिन्दू पंचांग के अनुसार 04 फरवरी (शुक्रवार), 05 फरवरी (शनिवार), 06 फरवरी (रविवार), 07 फरवरी (सोमवार), 10 फरवरी (गुरुवार), 18 फरवरी (शुक्रवार), 19 फरवरी (शनिवार), 20 फरवरी (रविवार) के दिन विवाह करना शुभ रहेगा।

2022 के फरवरी महीने में शादी के कुल 08 शुभ दिन है।

फरवरी 2022 विवाह की तारीख, दिन व् तिथिविवाह मुहूर्त का
हिन्दी माह, पक्ष व नक्षत्र
04 फरवरी, 2022
(शुक्रवार - चतुर्थी)
माघ, शुक्लपक्ष
(उत्तराभाद्रपद नक्षत्र)
05 फरवरी, 2022
(शनिवार - पंचमी)
माघ, शुक्ल पक्ष
(रेवती नक्षत्र)
06 फरवरी, 2022
(रविवार - षष्ठी)
माघ, शुक्ल पक्ष
(आश्विन नक्षत्र)
07 फरवरी, 2022
(सोमवार - सप्तमी)
माघ, शुक्ल पक्ष
(आश्विन नक्षत्र)
10 फरवरी, 2022
(गुरुवार - नवमी)
माघ, शुक्ल पक्ष
(रोहिणी नक्षत्र)
18 फरवरी, 2022
(शुक्रवार - द्वितीया)
माघ, कृष्ण पक्ष
(उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र)
19 फरवरी, 2022
(शनिवार - तृतीया)
माघ, कृष्ण पक्ष
(हस्त नक्षत्र)
20 फरवरी, 2022
(रविवार - चतुर्थी)
माघ, कृष्ण पक्ष
(चित्रा नक्षत्र)

मार्च 2022 में हिन्दू विवाह के शुभ विवाह मुहूर्त की लिस्ट | Hindu Vivah Muhurat in April 2022

ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा जी ने बताया कि गुरू तारा अस्त होने के कारण 2022 के मार्च महीने में कोई शुभ मुहूर्त विवाह के लिए नहीं बन रहा है।

[hrinarticle]

अप्रैल 2022 में हिन्दू विवाह के शुभ विवाह मुहूर्त की लिस्ट | Hindu Vivah Muhurat in April 2022

अप्रैल में 07 शुभ तिथियां है। इस अप्रैल महीने की 19 (मंगलवार) तारीख, 20-अप्रैल (बुधवार), 21-अप्रैल (गुरुवार), 22 अप्रैल (शुक्रवार), 23-अप्रैल (शनिवार), 24-अप्रैल (रविवार), 27-अप्रैल (बुधवार) तारीख को शादी के लिए शुभ लगन बन रहे है।

2022 अप्रैल में विवाह के लिए कुल 07 शुभ तिथियां है।

अप्रैल 2022 विवाह की तारीख, दिन व् तिथिविवाह मुहूर्त का
हिन्दी माह, पक्ष (तिथि) व नक्षत्र
19 अप्रैल, 2022
(मंगलवार - तृतीया)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(अनुराधा नक्षत्र)
20 अप्रैल, 2022
(बुधवार - चतुर्थी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(मूल नक्षत्र)
21 अप्रैल, 2022
(गुरुवार - पंचमी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(मूल नक्षत्र)
22 अप्रैल, 2022
(शुक्रवार - षष्ठी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(उत्तराषाढा नक्षत्र)
23 अप्रैल, 2022
(शनिवार - सप्तमी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(उत्तराषाढा नक्षत्र)
24 अप्रैल, 2022
(रविवार - नवमी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(श्रवण नक्षत्र)
27 अप्रैल, 2022
(बुधवार - द्वादशी)
वैशाख, कृष्ण पक्ष
(उत्तराभाद्रपद नक्षत्र)

[hrinarticle]

Share on