भगवान शिव की आरती

भगवान शिव की आरती (  )
भगवान शिव की आरती

Shiv Aarti Om Jai Shiv Omkara – भगवान शिव को समस्त देवों के भी देव अर्थात महादेव/Mahadev भी कहा जाता है। जटाओं में गंगा (ॐ जय गंगाधर शिव की एक अन्य आरती यहाँ देखें) , मस्तक पर चंदा, त्रिनेत्रधारी, जिनके गले में सर्पों की माला, शरीर पर भस्म श्रृंगार और व्याघ्र चर्म पहने हुए ऐसे भगवान भोलेनाथ का नित्य ध्यान कर उनकी आरती व पूजन इस सृष्टि के समस्त मनुष्यों को करनी चाहिए।

जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा या फिर परेशानी चल रही हो ऐसे में यदि मनुष्य नित्य प्रातःकाल किसी शिवालय में जाकर रुद्राभिषेक व शिव आराधना के साथ ॐ जय शिव ओमकारा शिव जी की आरती करना आरम्भ कर दे तो शीघ्र अतिशीघ्र ऐसे मनुष्य पर भगवान भोले नाथ की कृपा अवश्य होती है।

शिव जी की आरती – Shiv Aarti Lyrics Hindi

ॐ जय शिव ओंकारा, भज जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्ध्दांगी धारा॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन, गरुड़ासन, वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
तीनों रुप निरखता त्रिभुवन जन मोहें॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

अक्षमाला, बनमाला, मुण्ड़मालाधारी।
चंदन, मृदमग सोहें, भोले शशिधारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा…..

श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघाम्बर अंगें।
सनकादिक, ब्रम्हादिक, भूतादिक संगें॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

कर के मध्य कमड़ंल, चक्र त्रिशूलधारी।
जगकरता, जगभरता, जगसंहारकरता॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

ब्रम्हा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रवणाक्षर मध्यें ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्ध्दांग, शिवलहरी गंगा॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

पर्वत सोहें पार्वती, शिव कैलासा।
भांग धतुर का भोजन, भस्मी में वासा॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

जटा में गंग बहत हैं,गल मुंडनमाला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रम्हचारी।
नित उठ भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा……

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावें।
कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावें॥ ॐ जय शिव ओंकारा…..

Bhagwan Shiv Shankar Aarti With English Lyrics

Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara
Brahma Vishnu Sadashiv Ardhaangi Dhaara
Ekanan Chaturanan Panchanan Raajey
Hansanan Garurasan Vrishvaahan Saajey.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Do Bhuj Chaar Chaturbhuj Das Bhuj Te Sohey
Teeno Roop Nirakhta Tribhuvan Jan Mohey.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Akshmala Banmala Mundmala Dhaari
Chandan Mrigmad Sohay Bholay Shubhkari.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Shwetambar Pitambar Baagambar Angey
Sankadik Brahmadik Bhutadik Sangey.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Karkey Madhya Kamandal Chakra Trishul Dharta
Jagkarta Jagbharta Jagsanhaarkarta.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Brahma Vishnu Sada Shiv Jaanat Aviveka
Pranvaakshar Madhye Ye Teeno Eka.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

Trigun Shivji Ki Aarti Jo Koi Nar Gaavey
Kahat Shivanand Swami Manvaanchit Phal Paavey.
Om Jai Shiv Omkara Har Jai Shiv OmKara…

No Data
Share on

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>