पदमनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्र :
- यह मंदिर तिरूवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है।
- पदमनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। इस मंदिर की कुल एक लाख करो़ड की संपत्ति है।
- मंदिर में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर दूर से यहां आते हैं।
तिरूपति बालाजी का मंदिर, आंध्रप्रदेश :
- तिरूपति बालाजी का मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है।
- तिरूपति मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है। भगवान वेंकटश्वर को विष्णुजी का अवतार माना जाता है।
- इस मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करो़ड की है।