नाक से बांसुरी बजाने वाला बना सोशल मीडिया पर स्टार,करोड़ो बार देखा गया वीडियो

नाक से बांसुरी बजाने वाला बना सोशल मीडिया पर स्टार,करोड़ो बार देखा गया वीडियो (  )

भारत देश में कलाकारों की भरमार है, वो भी ऐसे ऐसे हुनरबाज़ जिनका हुनर हमे ऊपर से नीचे तक हिला कर रख देता हैं। बस दिक्कत इतनी है की कोई अपने हुनर को लोगो तक पंहुचा पाता है, तो किसी का हुनर खुद में ही दफ़न होकर रह जाता है । पर आजकल का दौर अलग है, यहाँ सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के बाद से कई ऐसी प्रतिभाएं देखने को मिल जाती है,जो शायद ही कभी हम सब तक पहुँच पाती। आपने लोगो के हर तरह की कला के नमूने देखें होंगे। पर आज हम बात कर रहे है,एक साधारण से दिखने वाले कलाकार की जिसके इस हुनर को देखकर आप रह जाएगे दंग, आजकल ये शख्स सोशल मीडिया पर लोगो के दिलों का स्टार बन चुका है।

आप वीडियो में देख सकते हैं, की एक शख्स भगवान की आरती बांसुरी की धुन पर बजा रहा है। अब आप कहेंगे इसमें कौनसी बड़ी बात है, वो तो सभी बज़ा लेते है। पर आपकी जानकारी के लिए बता दे ये शख्स बांसुरी मुंह से साथ-साथ नाक से भी बजा रहा है। क्यों हो गए ना हैरान?

यहाँ देखे इस अद्भुत कलाकार को नाक से बांसुरी बजाते हुए…..

 इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है । वह  नाक से माइक पर बांसुरी बजा रहा है, वहा कई लोग खड़े होकर उसके इस हुनर सुन रहे है । वह बांसुरी बजाने के दौरान पक्षियों के कलरव की भी आवाज निकालता है । इस वीडियो को The Popular Indian के फेसबुक पेज  पर पोस्ट किया  है इस पोस्ट को लोगो ने इतना पसंद किया की 88’474 बार शेयर कर चुके है।

No Data
Share on

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>