आज 23 January 2026 है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Birthday)!
आज जन्मे लोगों का Ruling Number (मूलांक) 5 है।
Numerology Personality: 23 तारीख को जन्मे लोग बात करने में बहुत चतुर और कूटनीतिक होते हैं। ये स्वतंत्र विचार रखना पसंद करते हैं।
नंबर 5 का स्वामी बुध (Mercury) है। यह सबसे फुर्तीला और गतिशील नंबर है। इन्हें बदलाव पसंद है। ये बहुत बुद्धिमान होते हैं और व्यापार, सरकारी कामकाज व पब्लिक रिलेशन में माहिर होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जो लोगों को अपनी ओर खींचता है।
ये चीजों को बहुत जल्दी सीखते हैं और दूरदर्शी होते हैं। ये आजाद ख्याल और रिस्क लेने वाले लोग हैं। इन्हें आलसी लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते। व्यापार की समझ इनमें कूट-कूट कर भरी होती है और ये लोगों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं।
इन्हें लॉटरी या सट्टे जैसे आसान पैसे की तरफ आकर्षण हो सकता है। इन्हें घूमना बहुत पसंद है और ये एक ही काम ज्यादा दिनों तक नहीं कर सकते। ये लकीर के फकीर नहीं होते और ठोस दलीलों के आगे झुकना भी जानते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।
उदाहरण – विराट कोहली, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, मार्क जुकरबर्ग आदि।
इन बीमारियों का खतरा रह सकता है:
यह नंबर दिमाग और नसों पर राज करता है, इसलिए नसों की कमजोरी, नींद न आना (Insomnia) और हाथ-पैरों में कमजोरी की समस्या हो सकती है।
रिश्ते (Relationships):
ये लोग जल्दबाजी में प्यार या शादी कर सकते हैं और बाद में पछता सकते हैं। ये प्यार के मामले में सामाजिक परंपराओं की ज्यादा परवाह नहीं करते।
लकी तारीखें: 5, 14, 23, 9, 18 और 27 शुभ हैं।
अनलकी तारीखें: यह नंबर लगभग सभी के साथ ठीक रहता है।
लकी धातु: सोना (Gold)
लकी रत्न: पन्ना (Emerald)
लकी दिशा: उत्तर (North)
बुध मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
जीवन के लिए सुझाव:
चेक करें – किताबों और स्टेशनरी के सामान को व्यवस्थित रखें।
उपाय – रोज भगवान गणेश की पूजा करें। पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। बुधवार को मांस-मदिरा से दूर रहें।