आज 29 January 2026 है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Birthday)!
आज जन्मे लोगों का Ruling Number (मूलांक) 2 है।
Numerology Personality: 29 तारीख को जन्मे लोग समझौते करने वाले नहीं होते। ये काफी तर्क-वितर्क करने वाले स्वभाव के होते हैं।
नंबर 2 का स्वामी चंद्रमा है। यह अंक ज्योतिष में सबसे कोमल और स्त्री प्रधान (Feminine) नंबर माना जाता है।
यह इंसान की आत्मा और मन का प्रतीक है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन लोगों के व्यवहार में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ये संवेदनशील, निडर, कल्पनाशील और गहरे विचारक होते हैं।
इनके पास लीक से हटकर सोचने की क्षमता तो होती है, लेकिन कंफ्यूजन की वजह से उसे लागू नहीं कर पाते। अगर ये आध्यात्म से जुड़ें, तो इनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है। जैसे चंद्रमा की अपनी रोशनी नहीं होती, वैसे ही ये लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं। ये थोड़े भावुक होते हैं और कभी-कभी अकेले रहना पसंद करते हैं।
इन्हें अपने मन को काबू में रखने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। ये बहुत वफादार साथी होते हैं और आपकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि, ये पार्टनर से बहुत ज्यादा अटेंशन और प्यार की उम्मीद भी रखते हैं। संक्षेप में कहें तो, नंबर 2 वाले सुंदर, शालीन और वफादार होते हैं।
मूलांक 2 की एक खास बात इनकी ‘ऑब्जर्वेशन पावर’ है। ये दूसरों की जरूरतों और मन की बात को बहुत जल्दी भांप लेते हैं। उदाहरण – विश्वनाथ आनंद, राहुल द्रविड़, टीना अंबानी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान आदि।
इन बीमारियों का खतरा रह सकता है:
सर्दी-खांसी, गले की समस्या, पेट और सीने से जुड़ी बीमारियाँ, लीवर, किडनी की समस्या, शुगर और नशे की लत।
रिश्ते (Relationships):
इनका शक करने वाला और झगड़ालू स्वभाव कभी-कभी इनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा कर सकता है।
लकी तारीखें: 7, 16, 25, 1, 10, 19 और 28 शुभ हैं।
अनलकी तारीखें: 8, 1, 26 और 27 अशुभ हैं।
लकी धातु: चांदी (Silver)
लकी रत्न: मोती (Pearl)
लकी दिशा: उत्तर-पश्चिम (North-West)
चंद्र मंत्र: ॐ सो सोमाय नमः
जीवन के लिए सुझाव:
चेक करें – बाथरूम और पानी के नलों को ठीक रखें। पानी बर्बाद न करें।
उपाय – सोमवार को सफेद कपड़े में चांदी का सिक्का पास रखें। चांदी के गिलास में पानी पिएं और रोज ध्यान (Meditation) करें।