आज 7 February 2026 है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Birthday)!
आज जन्मे लोगों का Ruling Number (मूलांक) 7 है।
Numerology Personality: 7 तारीख को जन्मे लोग अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। इन्हें गुप्त विज्ञान में काफी रुचि होती है।
नंबर 7 का स्वामी केतु (Ketu) है। ये लोग सत्य की खोज करने वाले होते हैं। ये किसी भी बात को आसानी से नहीं मानते बल्कि उसकी गहराई तक जाते हैं। ये थोड़े शर्मीले होते हैं और भीड़-भाड़ वाली जगह इन्हें पसंद नहीं आती। ये अकेले में आत्मचिंतन करना पसंद करते हैं।
ये लोग धार्मिक से ज्यादा आध्यात्मिक होते हैं। इनके शौक बहुत ही परिष्कृत (Refined) होते हैं। इन्हें योग, संगीत और कविता में रुचि होती है। ये अपने मन का दुख किसी से शेयर नहीं करते और हर चीज को दिल में रखते हैं।
ये काफी अनप्रिडिक्टेबल होते हैं और इनका ‘सिक्स्थ सेंस’ बहुत तेज होता है। इनके लिए पैसा ही सब कुछ नहीं है। ये तभी बोलते हैं जब इन्हें उस विषय की पूरी जानकारी हो, वरना ये एक शांत श्रोता बने रहते हैं।
उदाहरण – बाबा रामदेव, अरविंद केजरीवाल, महेंद्र सिंह धोनी आदि।
इन बीमारियों का खतरा रह सकता है:
दिल की बीमारी, नसों की कमजोरी, सिरदर्द और फेफड़ों की समस्या। इन्हें त्वचा पर फोड़े-फुंसी की समस्या भी हो सकती है।
रिश्ते (Relationships):
इन्हें अक्सर शादीशुदा जिंदगी में पूरी खुशी नहीं मिल पाती। कभी-कभी संतान प्राप्ति में देरी या परिवार में किसी चीज की कमी खलती रहती है। ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं।
लकी तारीखें: 7, 16, 25, 2, 11, 20 और 29 शुभ हैं।
अनलकी तारीखें: 8, 17 और 26 अशुभ हैं।
लकी धातु: पंचधातु
लकी रत्न: लहसुनिया (Cat’s Eye)
लकी दिशा: ब्रह्मस्थान (घर का केंद्र)
केतु मंत्र: ॐ कें केतवे नमः
जीवन के लिए सुझाव:
चेक करें – पुरानी तारें, टेप और बोतलों के ढक्कन फालतू जमा न होने दें।
उपाय – भूरे कपड़े में तांबे के सिक्के पास रखें। रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं। सुबह मेडिटेशन जरूर करें।