आज 6 February 2026 है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Birthday)!
आज जन्मे लोगों का Ruling Number (मूलांक) 6 है।
Numerology Personality: 6 तारीख को जन्मे लोग लग्जरी, परिवार और प्रकृति से प्रेम करने वाले होते हैं। ये काफी रचनात्मक होते हैं।
नंबर 6 का स्वामी शुक्र (Venus) है। मूलांक 6 वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। ये ऐशो-आराम और लग्जरी वाली जिंदगी पसंद करते हैं। इनका स्वभाव एक माँ की तरह त्याग करने वाला होता है, इसलिए कभी-कभी ये दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने लगते हैं।
इनमें लोगों को सम्मोहित करने की शक्ति होती है। इन्हें कविता, कला, संगीत और प्रकृति बहुत पसंद है। ये देखने में काफी सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन्हें अपने घर को सजाने और फैशन व ज्वेलरी का बहुत शौक होता है।
आर्ट के क्षेत्र में ये बहुत निपुण होते हैं। इनका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। इनके पास धन की कमी नहीं रहती और ये जीवन में काफी संतुष्ट रहते हैं। ये बहुत जिम्मेदार होते हैं और बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं।
उदाहरण – सचिन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, सानिया मिर्जा, गौतम अडानी आदि।
इन बीमारियों का खतरा रह सकता है:
गला, किडनी, गर्दन और खून के संचार से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं। महिलाओं को संतान प्राप्ति के समय सावधानी रखनी चाहिए।
रिश्ते (Relationships):
इन्हें प्यार में रहना पसंद है। इनके रिश्ते दोस्तों और परिवार के साथ बहुत अच्छे रहते हैं। शादीशुदा जिंदगी भी काफी सुखद रहती है। ये सुंदर और आकर्षक लोगों की तरफ खिंचे चले जाते हैं।
लकी तारीखें: 6, 15, 9, 18, 24 और 27 शुभ हैं।
अनलकी तारीखें: 3, 12, 21 और 30 अशुभ हैं।
लकी धातु: चांदी और प्लैटिनम
लकी रत्न: हीरा (Diamond)
लकी दिशा: दक्षिण-पूर्व (South-East)
शुक्र मंत्र: ॐ शुं शुक्राय नमः
जीवन के लिए सुझाव:
चेक करें – इत्र की बोतलें, गहने और अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रखें।
उपाय – रोज परफ्यूम लगाएं। शुक्रवार को गरीबों को सफेद मिठाई या खाना दान करें।