सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन खास बातों का ध्यान

Solar eclipse 2018 pregnant women
Solar eclipse 2018 pregnant women

Surya Grahan 13 July 2018: शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण देख ले तो उसका बुरा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। साल 2018 का सूर्य ग्रहण 13 जुलाई यानि के आज लग चुका है। ग्रहण के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे को इस ग्रहण से बचाकर रखना होगा। हम आपको इस पोस्ट के द्वारा बताने जा रहे हैं कि सूर्य ग्रहण से आपके होने वाले बच्चे को क्या-क्या नुकसान हो सकता है और कैसे आपको सावधानी बरतनी है नीचे पढियें…

ग्रहण का समय

यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सैकेंड से शुरू होगा और 9 बजकर 13 मिनट 5 सैकेंड तक रहेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

आपको बता दें 13 जुलाई 2018 को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण हैं जो भारत में दिखाई नहीं देगा। बल्कि ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। ग्रहण के नियम अनुसार भारत मे रहने वाले लोगो पर सूतक मान्य नहीं होंगे। इसलिए अफवाहों में न पड़े और ग्रहण के दौरान नियमों का पालन करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन जिन जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा वहां रहने वाले भारतीय ग्रहण के दौरान नियमों का पालन जरूर करें। खासतौर पर गर्भावती महिलाएं।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से गर्भ के बच्चें को होने वाले नुकसान

Solar eclipse 2018 pregnant women
Solar eclipse 2018 pregnant women
  • यदि कोई गर्भवती महिला ग्रहण देख ले तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है।हो सकता है बच्चा मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग पैदा हो।
  • गर्भवती महिला ग्रहण के समय नुकीली चीज़े जैसे चाकू का इस्तमाल करती है तो गर्भ के शिशु के अंगों को हानि पहुंच सकती है।
  • गर्भवती महिला कैंची का इस्तेमाल करती है तो उसके होने वाले शिशु के होंठ कटे हुएं होते हैं।
  • गर्भवती महिला यदि सुई का इस्तेमाल करती है तो उसके बच्चे के दिल में छेद हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण खत्म होने के बाद ये जरुर करें

pregnant women
pregnant women
  • शास्त्रों के अनुसार ग्रहण जब खत्म हो जाए तो इसके बाद गर्भवती महिला को जरूर स्नान कर लेना चाहिए यदि गर्भवती महिला स्नान नहीं करेगी तो हो सकता है उसके गर्भ के शिशु को त्वचा संबधी रोग लग जाए।
  • गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कहा जाता है कि गर्भ का शिशु सुरक्षित रहता है।
No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>