Teachers Day Quotes 2021: शिक्षक दिवस पर 150+ अनमोल विचार

150 से भी ज्यादा शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार Happy Teachers Day Hindi Quotes Anmol Vichar
150 से भी ज्यादा शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार Happy Teachers Day Hindi Quotes Anmol Vichar

Happy Teachers Day Quotes 2021: भारतीय संस्कृति में गुरुओं की महिमा को हमेशा से बड़ा बताया गया है। ईश्वर से भी बड़ी जगह अगर किसी को दी गई है तो वह गुरु ही है। कबीर दास जी ने तो लिखा भी है कि

गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पावं,
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।

जीवन में माता पिता की जगह कोई नहीं ले सकता क्योंकि वे ही हमें इस संसार में लाने का माध्यम होते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि बच्चे के सबसे पहले गुरु उसके माता और पिता ही होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरुओं का इतना महत्व है कि एकलव्य ने अपने गुरुद्रोण के दक्षिणा मांगने पर अपना अंगूठा तक काट कर दे दिया था। जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

गुरुओं की इसी महिमा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day 5th September) मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समस्त भारत में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।  सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। उन्हें अध्यापन से गहरा प्रेम था। एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे। इस दिन समस्त देश में भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आमतौर पर स्कूलों में पढ़ाई बंद रहती है। इस दिन स्कूलों में तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। बच्चे व शिक्षक दोनों ही सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। स्कूल-कॉलेज सहित अलग-अलग संस्थाओं में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल और कॉलेज में पूरे दिन उत्सव-सा माहौल रहता है। दिनभर रंगारंग कार्यक्रम और सम्मान का दौर चलता है। इस दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर याद कर मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस संसार भर में 5 अक्तूबर को मनाया जाता है।
  • शिक्षक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है लेकिन सबने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। कुछ देशों में इस दिन अवकाश रहता है तो कहीं-कहीं यह कामकाजी दिन ही रहता है।
  • यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया था। साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है।
  • चीन में 1931 में नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस की शुरूआत की गई थी। चीन सरकार ने 1932 में इसे स्वीकृति दी। बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिवस, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन 1951 में इस घोषणा को वापस ले लिया गया। 
  • साल 1985 में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया। अब चीन के ज्यादातर लोग फिर से चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्मदिवस ही शिक्षक दिवस हो।
  • रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा। साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।
  • अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां सप्ताहभर इसके आयोजन होते हैं।
  • थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था। इस दिन यहां स्कूलों में अवकाश रहता है।
  • ईरान में वहां के प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उनकी याद में दो मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मोतेहारी की दो मई, 1980 को हत्या कर दी गई थी।
  • तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहां के पहले राष्ट्रपति कमाल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी। मलेशिया में इसे 16 मई को मनाया जाता है, वहां इस खास दिन को ‘हरि गुरु’ कहते हैं।

शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार – Happy Teacher’s Day Anmol Vichar in Hindi

  1. शिक्षक वह मोमबत्ती है जो खुद जलकर सबको उजाला देता है
  2. आपके संस्कार बताते हैं कि आपके गुरुओं ने आपको क्या सिखाया है
  3. बिना शिक्षा के इंसान भी पशु समान है
  4. शिक्षा हासिल करने के भी कोई उम्र नहीं होती, व्यक्ति जीवनभर सीखता है
  5. माँ बालक की सबसे पहली शिक्षक होती है
  6. आपकी गलतियां ही आपकी सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं
  7. ज्ञान तो किताबों में भी लिखा होता है उस ज्ञान को जीवन के अनुभव के साथ जोड़कर गुरु हमें जो शिक्षा देते हैं वह हमारा जीवन सार्थक बनाती है
  8. शिक्षा जीवन में सफलता की कूंजी है और शिक्षक अपने विद्यार्थियों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं। -सोलोमन ओर्टिज़ Solomon Ortiz
  9. एक शिक्षक जो वास्तव में बुद्धिमान है, आपको उसकी बुद्धिमानी के गृह में प्रवेश का प्रयास नहीं करने देता बल्कि आपको आपके मष्तिष्क की दहलीज़ तक ले जाता है।  -खलील जिब्रान (Khalil Gibran)
  10. मैं सोचता हूँ शिक्षण एक उल्लासपूर्ण व्यवसाय होना चाहिए न कि चुनाव वाला। -चार्ल्स शुमर Charles Schumer
  11. मैं ऐसे शिक्षक को पसंद करता हूँ जो कि आपको गृहकार्य के अलावा कुछ और भी घर जाकर सोचने को देता है। -लिली टॉमलिन | Lily Tomlin
  12. सफलता अच्छी शिक्षक नहीं होती बल्कि असफलता अच्छी शिक्षक होती है
  13. इंसान और जानवरों में यही फर्क है कि इंसान सीखता है और शिक्षा लेता है
  14. एक सामान्य शिक्षक जटिलता स्पष्ट करता है जबकि एक प्रतिभावान शिक्षक सरलता प्रकट करता है। – रोबर्ट ब्रौल्ट (Robert Brault)
  15. गुरु वह है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाने के लिए ज्ञान का दीपक जलाते हैं और सब अंधकार मिट जाता है
  16. गुरु केवल वह नहीं जो हमें कक्षा में पढ़ाते हैं बल्कि हर वो व्यक्ति जिससे हम सीखते हैं वह हमारा गुरु है
  17. गुरु का स्थान भगवान् से भी ऊपर होता है क्यूंकि गुरु ही हमें भगवान् तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं
  18. बच्चों के भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा जिम्मेदार व्यक्ति उसका शिक्षक ही होता है
  19. स्वयं भगवान् राम और श्री कृष्ण को भी गुरु की जरुरत पड़ी क्यूंकि गुरु के बिना शिक्षा संभव नहीं है
  20. बिना गुरु के आप सिर्फ किताबें पढ़ सकते हैं ज्ञानी नहीं बन सकते
  21. शिक्षक वह व्यक्ति है जो अपने अनुभवों का निचोड़ अपने छात्रों को बतलाता है और गलतियों से सीख लेने को प्रेरित करता है
  22. शिक्षक ही एक सफल राष्ट्र का निर्माण करते हैं
  23. ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा दान कहा गया है क्यूंकि धन का दान सीमित समय तक सुख देता है लेकिन ज्ञान जीवन भर सुख देता है
  24. शिक्षक की जिम्मेदारी है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ना दें बल्कि अच्छे संस्कार भी दें
  25. गुरु एक बालक की बुद्धि का सृजनकर्ता है वह जो बीज बोता है वैसा ही पेड़ बनता है
  26. शिक्षक वह व्यक्ति है जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं
  27. कबीरदास ने कहा है कि गुरु की महिमा का वर्णन करना शब्दों में संभव नहीं है
  28. शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना ना हो, बल्कि बालक का सर्वांगीण विकास शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए
  29. गुरु की कोई उम्र नहीं होती, अगर आप अपने से छोटी उम्र के व्यक्ति से भी कुछ सीखते हैं तो वह आपका गुरु है
  30. जिस व्यक्ति का सीखना खत्म, समझो उसकी जिंदगी खत्म
  31. इंसान पूरे जीवन में सबसे ज्यादा समाज से सीखता है और इसके बाद अपनी संगति वाले लोगों से
  32. जो व्यक्ति अपनी शिक्षा और गुरु का सम्मान नहीं कर पाता, वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता
  33. माँ बाप बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक बालक का बौद्धिक निर्माण करते है
  34. बीते समय को भूल जाइये लेकिन पुरानी गलतियों से मिली शिक्षा को कभी ना भूलें
  35. एक महान शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता बल्कि बालक को प्रेरित भी करता है
  36. बच्चों में पढ़ाई की भूख जगाना भी एक शिक्षक का ही कर्तव्य होता है
  37. शिक्षकों को चाहिए कि शिक्षा को इतना सुगम बनायें कि सभी छात्र उसे आसानी से समझ सकें
  38. शिक्षक वह है जो बच्चों के मन तक को पढ़ लेता है
  39. शिक्षक, छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें क्यूंकि यह उनका अधिकार है
  40. शिक्षकों को चाहिए कि बच्चे अगर गलत प्रश्न पूछें तो उन्हें हतोत्साहित ना करें बल्कि सही का ज्ञान दें
  41. गुरु और छात्र का रिश्ता धरती के सबसे बड़े रिश्तों में से एक है
  42. बच्चों के भविष्य की नींव का पहला पत्थर शिक्षक ही रखता है
  43. ज्ञान देने वाले गुरु ना होते तो संसार आज भी अज्ञान में भटका होता
  44. शिक्षक समाज का सबसे आदरणीय व्यक्ति है
  45. गलतियां सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं, उनसे सीखें
  46. अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है। -अल्बर्ट आइंस्टीन | Albert Einstein
  47. जो लोग दूसरों को कुछ सिखाने से कतराते हैं वह कभी अच्छे शिक्षक नहीं बन सकते
  48. शिक्षा सबसे अमूल्य वस्तु है जिसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जा सकता
  49. एक अच्छा शिक्षक आपको आपके प्रश्नों के उत्तर नहीं देता बल्कि वो सिर्फ आपको रास्ता दिखाता है और आपको आपका चुनाव खुद करने देता है ताकि आप वो सब खुशियाँ प्राप्त कर सकें जिनके आप योग्य हैं।
  50. शिक्षक वह जौहरी है जो छात्रों की बुद्धि को तराशकर हीरे की तरह चमकाता है
  51. शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य अच्छे चरित्र का निर्माण करना है
  52. साक्षर और शिक्षित में सबसे बड़ा फर्क यही है कि साक्षर को केवल किताबी ज्ञान होता है लेकिन शिक्षित व्यक्ति को अच्छा, बुरा, सही, गलत, सुकर्म, कुकर्म हर विषय का ज्ञान होता है
  53. केवल शिक्षित नहीं बल्कि सुशिक्षित बनिए
  54. सच्चा शिक्षक अपने अनुभवों से सिखाता है, किताबों से नहीं
  55. माँ करुणा, प्रेम और निर्भयता की सबसे बड़ी शिक्षक है
  56. जब तक बच्चों में मन से डर नहीं निकलेगा तब तक वह अच्छी शिक्षा नहीं पा सकते
  57. शिक्षक बच्चों को जागरूक बनायें
  58. शिक्षक बच्चों को अच्छा विचारक बनायें उन्हें नया नया सोचने को प्रेरित करें
  59. अध्यापन एक पेशा नहीं बल्कि यह एक शिक्षक का समाज को योगदान है
  60. व्यक्ति की अंतरात्मा सबसे महान गुरु होती है
  61. आपका शिक्षक ही आपका सबसे बुद्धिमान सलाहकार होता है
  62. माता पिता आपको जीवन देते हैं लेकिन अच्छा जीवन कैसे जीना है यह एक शिक्षक ही बताता है
  63. यदि मैं दो अन्य लोगों के साथ चल रहा हूँ, तो वो दोनों मेरे गुरु की तरह काम करेंगे। मैं एक की अच्छी बातें पकडूँगा और उनका अनुकरण करूँगा, और दूसरे की बुरी बातें पकडूँगा और उन्हें अपने अन्दर सही करूँगा।  – कन्फ्युशीयस | Confucius
  64. एक विद्यार्थी को सुधारने की कोशिश न करें बल्कि अपने आप में सुधार लायें। एक अच्छा शिक्षक एक कमजोर शिष्य को अच्छा और एक अच्छे शिष्य को उत्कृष्ट बनाता है। – मरवा कॉलिंस (Marva Collins)
  65. एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है, कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है, और सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है। -ब्रैड हेनरी | Brad Henry
  66. आपकी आखिरी गलती आपकी सबसे अच्छी शिक्षक है। – राल्फ नाडर | Ralph Nader
  67. दस लाख लोगों में सिर्फ एक व्यक्ति बिना गुरु की मदद के प्रबुद्ध हो पाता है। -बोधीधर्म | Bodhidharma
  68. ऐसे कई अध्यापक होते हैं जो आपको बर्बाद कर सकते हैं। इससे पहले कि आपको पता चले आप अपने इस या उस अध्यापक की धुंधली प्रति बन सकते हैं। आपको खुद अपने दम पर विकसित होना है। -बेरेनैस एबोट | Berenice Abbott
  69. एक शिक्षक जो सिद्धांतवादी नहीं है वो महज़ एक ऐसा शिक्षक है जो पढ़ा नहीं रहा है। -गिल्बर्ट के. चेस्टरटन | Gilbert K. Chesterton
  70. एक अच्छा अध्यापक जब जीवन के सबक सिखाता है, तो कोई भी उसे जीवन भर नहीं मिटा सकता
  71. शिक्षक में दो गुण निहित होते हैं एक जो आपको डरा कर नियमों में बाँधकर एक सटीक इंसान बनाते हैं और दूसरा जो आपको खुले आसमा में छोड़ कर आपको मार्ग प्रशस्त करते जाते हैं।
  72. जन्म दाता से ज्यादा महत्व शिक्षक का होता हैं क्यूंकि ज्ञान ही व्यक्ति को इंसान बनाता हैं जीने योग्य जीवन देता हैं।
  73. हमारा मार्गदर्शक बनने, हमें प्रेरित करने और हमें वो बनाने के लिए जो कि हम आज हैं, हे शिक्षक! आपका धन्यवाद।
  74. किसी शिक्षक का सच्चा मुल्यांकन इस चीज से नहीं किया जा सकता कि वो क्या जानता है और न ही इस बात से किया जा सकता है कि वो अपने ज्ञान को दूसरों तक कैसे पहुचता है, बल्कि इस बात से किया जाता है कि वो दूसरों को ज्ञान पाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है या नहीं।
  75. एक शिक्षक जो शिक्षण से प्यार करता है वो अपने छात्रों को ज्ञान से प्यार करना सिखाता है।
  76. एक शिक्षक के लिए सफलता का सबसे बड़ा संकेत…यह कह पाना है कि,” बच्चे अब ऐसे काम कर रहे हैं जैसे कि मेरा कोई अस्तित्व ही ना रहा हो.” – मरिया मोंटेसरी | Maria Montessori
  77. अनुभव एक कठोर शिक्षक है क्योंकि वो परीक्षा पहले लेता है और पाठ बाद में सीखता है। -वेर्नोन ला | Vernon Law
  78. असफलता हमारी शिक्षक होनी चाहिए, हमारा अंत करने वाली नहीं। असफलता देरी है, हार नहीं। यह एक अस्थायी चक्कर है, गतिरोध नहीं। असफलता को हम केवल ना कुछ बोल के, ना कुछ कर के और ना कुछ बन के बच सकते हैं। -डेनिस वैट्ले | Denis Waitley
  79. एक सच्चा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को उनके अपने ही विरुद्ध व्यक्तिगत प्रभावों से बचाता है। – अमोस ब्रोंसन एल्कॉट | Amos Bronson Alcott
  80. एक शिक्षक वो दिशासूचक है जो जिज्ञासा, ज्ञान और बुद्धिमानी के चुम्बक को सक्रिय बनाता है। -एवर गैरिसन | Ever Garrison
  81. अगर आप सीखना नहीं चाहते तो कोई भी आपकी सहयता नहीं कर सकता। अगर आप सीखने के लिए दृढ संकल्प हैं तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता।
  82. रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में प्रसन्नता जगाना शिक्षक की सर्वोच्च कला है | – अल्बर्ट आइन्स्टीन | Albert Einstein
  83. यदि आपको लगता है कि आपका शिक्षक सख्त है तो तब तक इंतज़ार करिए जब तक आपको बॉस नहीं मिल जाता है। – बिल गेट्स | Bill Gates
  84. तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के आलावा कोई और गुरु नहीं है। – स्वामी विवेकानंद | Swami Vivekananda
  85. शिक्षण एक ऐसा व्यवसाय है जो बाकी सारे व्यवसाय बनाता है
  86. एक शिक्षक कभी भी सच्चाई का दाता नहीं होता; वो हर विद्यार्थी के लिए एक मार्गदर्शक, एक दिशानिर्देशक का काम करता है जिससे कि वो अपने सच को ढूंढ सकें। – ब्रूस ली | Bruce Lee
  87. एक अच्छे शिक्षक की परीक्षा यह नहीं है कि वो अपने छात्रों से कितने प्रश्न पूछ सकता है जिसके कि आसानी से उत्तर दे सकें, बल्कि इसमें है कि वो अपने छात्रों को कितने प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करता है जिसका उत्तर देना उसके लिए मुश्किल हो। – ऐलिस वेलिंगटन रोलिन्स | Alice wellington Rollins
  88. शिक्षण की क्षमता सम्पूर्ण ज्ञान का विशिष्ठ चिन्ह है। -अरस्तु | Aristotle
  89. हम में से अधिकांश लोगों को सिर्फ पांच से छ: व्यक्ति तक ही याद रख पाते हैं लेकिन एक शिक्षक को हजारों व्यक्ति जीवन पर्यंत याद रखते हैं। – एंडी रूनी | Andy Rooney
  90. एक अच्छा शिक्षक एक उम्मीद जगा सकता है, हमारी कल्पना को सुलगा सकता है और हमारे मन में ज्ञान के प्रति प्रेम बिठा सकता है। -ब्रेड हेनरी | Brad Henry
  91. एक शिक्षक जो कि अपने शिष्यों को ज्ञान अर्जन के लिए प्रेरित किये बिना सिखाने का प्रयास करता है वो वास्तव में ठंडे लोहे पर हथौड़ा चलाता है। – होरेस मन | Horace Mann
  92. एक शिक्षक वो व्यक्ति है जो कुछ भी एक बार नहीं बोलता। -हॉवर्ड नेमेरोव | Howard Nemerov
  93. एक अच्छे शिक्षक को एक अच्छे मनोरंजन करने वाले की तरह पहले अपने दर्शकों को बांधना आना चाहिए उसके बाद ही वो अपना पाठ पढ़ा सकता है। -जॉन हेनरिक क्लार्क़े | John Henrik Clarke
  94. समृद्धि महान शिक्षक है और विपत्ति उससे भी बड़ी शिक्षक है। -विलियम हैज़लिट William Hazlitt
  95. तैयारी, व्याख्या, प्रदर्शन, अवलोकन और निरिक्षण किसी भी कर्मचारी को नए कौशल सिखाने के पांच सोपान हैं। -ब्रूस बार्टन Bruce Barton
  96. एक शिक्षक के पास अधिकतम अधिकार लेकिन न्यूनतम शक्ति होनी चाहिए।  – थॉमस सज़ाज़ | Thomas Szasz
  97. घड़ा भर देना नहीं बल्कि आग जलाकर प्रकाश करना ही शिक्षा है। – विलियम बटलर येट्स William Butler Yeats
  98. पढ़ाने का उद्देश्य बच्चे को बिना अपने गुरु के आगे बढ़ने के काबिल बनाना है। – ऐल्बर्ट हबार्ड | Elbert Hubbard
  99. सबसे महान शिक्षक जिसे मैं जानता हूँ वो खुद काम है। – जेम्स कैश पेनी | James Cash Penney
  100. कोई बुलबुला इतना इन्द्रधनुषी या देर तक उड़ने वाला नहीं है जितना कि एक सफल शिक्षक के द्वारा उड़ाया गया बुलबुला। – विलीयम ओस्लर | William Osler
  101. सीखकर आप सिखा पायेंगे और सिखा कर आप समझ पायेंगे। -लैटिन कहावत Latin Proverb
  102. हम अपने अनुभवों से सिखा सकते हैं लेकिन हम अपने अनुभव नहीं सिखा सकते। -साशा अजेवेडो (Sasha Azevedo)
  103. एक शिक्षक वो है को अपने आप को उत्तरोत्तर अनावश्यक बना दे। -थॉमस कार्रुठेर्स (Thomas Carruthers)
  104. एक औसत शिक्षक बताता है। एक अच्छा शिक्षक विवरण देता है,एक उत्कृष्ट शिक्षक प्रमाणित करता है और एक महान शिक्षक प्रेरित करता है। – विलियम आर्थर वार्ड (William Arthur Ward)
  105.  आपको प्रेरित करते हैं, आपका मनोरंजन करते हैं, और आप कुछ ना जानते हुए भी बहुत कुछ सीख जाते हैं। – निकोलस स्पार्क्स। Nicholas Sparks
  106. किताबें मित्रों में सबसे शांत और स्थायी मित्र होती हैं; सलाहकारों में सबसे सुलभ और बुद्धिमान सलाहकार होती हैं, और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान शिक्षक होती हैं। – चार्ल्स विलीयम एलियोट | Charles William Eliot
  107. दो तरह के शिक्षक होते हैं: वो जो आपको इतना भयभीत कर देते हैं कि आप हिल ना सकें, और वो जो आपको पीछे से आपको से थोडा सा थपथपा देते हैं और आप आसमान छू लेते हैं। – रोबर्ट फ्रोस्ट | Robert Frost
  108. जन्म देने वालों से अच्छी शिक्षा देने वालों को अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए; क्योंकि उन्होंने तो बस जन्म दिया है ,पर उन्होंने जीना सीखाया है। -अरस्तु | Aristotle
  109. सबसे अच्छे अध्यापक सबसे अच्छे अध्यापक अपने सबसे अच्छे छात्र होकर बनते हैं। – लौरी ग्रे | Laurie Gray
  110. सहिष्णुता के अभ्यास में , किसी का दुश्मन ही उसका सबसे अच्छा शिक्षक होता है। -दलाई लामा | Dalai Lama
  111. एक अच्छा शिक्षक दीपक के समान है जो कि दूसरों को प्रकाश देने के लिए स्वयं जलता है।
  112. एक अच्छा शिक्षक सरलीकरण का विशारद और बनावटी सरलता का शत्रु होता है। – लुइस आर्थर बर्मन | Louis Arthur Berman
  113. एक शिक्षक आपके लिए द्वार खोल सकता है लेकिन ये आपका चुनाव है कि आप उस द्वार से प्रवेश करते हैं या नहीं।
  114. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु। – अब्दुल कलाम | Abdul Kalam
  115. सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते। – बिल गेट्स | Bill Gates
  116. प्रेम कर्तव्य से बेहतर शिक्षक है। – अल्बर्ट आइन्स्टीन | Albert Einstein
  117. मैंने बातूनी से मौन सीखा, असहिष्णु से सहनशीलता सीखी और निर्दयी से दया सीखी लेकिन फिर भी विचित्र है कि मैं इन शिक्षकों के प्रति कृतघ्न हूँ। -खलील जिब्रान | Khalil Gibran
  118. वो लोग जो जानते हैं कि कैसे सोचना चाहिए, उन्हें शिक्षक की आवश्यकता नहीं है। – महात्मा गाँधी | Mahatma Gandhi
  119. मैं जीने के लिए अपने पिता का ऋणी हूँ, पर अच्छे से जीने के लिए अपने गुरु का। – लेक्जेंडर महान | Alexander the Great
  120. मैं जैसे-जैसे बड़ा हुआ, मेरे शिक्षक होशियार होते गए। – एली कार्टर | Ally Carter
  121. अनुभव सभी बातों का शिक्षक है। – जुलियस सीजर | Julius Caesar
  122. शिक्षक बनना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व हैं। शिक्षा ही मनुष्य को देश भक्त या आतंकवादी बना सकती हैं।
  123. एक विद्यालय का नाम अच्छे छात्रों से नहीं बल्कि बेहतरीन व्यक्तित्व वाले शिक्षकों से होना चाहिये।
  124. शिक्षक के पास ही वो कला हैं जो मिट्टी को सोने में बदल सकती हैं।
  125. किताबे एवम अनमोल वचन भी जीवन में शिक्षक की भूमिका अदा करती हैं।
  126. सिखाने की कला आविष्कार में सहायक होने जैसा है। – मार्क वन डोरें (Mark van Doren)
  127. शिक्षण के समय तीन चीजें याद रखनी चाहिए: अपनी विषय-वस्तु जानिये; आप किसे सिखा रहे हैं जानिये, और उसके बाद रुचिपूर्ण ढंग से सिखाईये। – लोला माय (Lola May)
  128. सपने की शुरआत उस शिक्षक के साथ होती है जो आपमें यकीन करता है, जो आपको खींचता है, धक्का देता है और आपको अगले पठार तक ले जाता है, कभी-कभार “सच” नामक तेज छड़ी से ढकेलते हुए। – डैन राथर | Dan Rather
  129. चीजों के प्रकाश में आगे बढ़ो, प्रकृति को अपना शिक्षक बनने दो। – विलीयम वर्डस्वर्थ | William Wordsworth
  130. प्रौद्योगिकी सिर्फ एक उपकरण है. बच्चों को एक साथ करने और प्रेरित करने के लिए , शिक्षक सबसे महत्त्वपूर्ण है। – बिल गेट्स | Bill Gates
  131. अनुभव एक महान शिक्षक है। – जॉन लेजेंड | John Legend
  132. मैंने सीखा है कि गलतियाँ भी उतनी ही अच्छी शिक्षक हो सकती हैं जितना कि सफलता। – जैक वेल्च | Jack Welch
  133. तो एक अच्छा शिक्षक क्या करता है ? तनाव पैदा करता है- लेकिन सही ,मात्रा में। – डोनाल्ड नोर्मन | Donald Norman
  134. सभी कठिन कार्यों में, एक जो सबसे कठिन है वो है एक अच्छा शिक्षक बनना। – मैगी गैलेघर | Maggie Gallagher
  135. किसी स्कूल कि सबसे बड़ी संपत्ति शिक्षक का व्यक्तित्व है। – जॉन स्ट्रेचन | John Strachan
  136. अगर आप सुनें तो हर कोई शिक्षक है। – डोरिस रोबर्ट्स | Doris Roberts
  137. एक अच्छे शिक्षक को नियम पता होने चाहिए; एक अच्छे छात्र को अपवाद। – मार्टिन एच. फिशर | Martin H. Fischer
  138. बच्चा क्या सीखता है यह उसके शिक्षक से अधिक उसके सहपाठियों की विशेषताओं पर निर्भर करता है। – जेम्स एस. कोलमैन | James S. Coleman
  139. अनुभव एक अच्छा शिक्षक है, लेकिन वो वो दिल दहलाने वाले बिल भेजता है। – मीना ऐन्त्रिम | Minna Antrim
  140. आपको सुबह उठने वाला व्यक्ति होना होगा यदि आप एक शिक्षक बनना चाहते हैं। – अलन्ना उबैक | Alanna Ubach
  141. भय एक अच्छा शिक्षक नहीं है | भय के पाठ जल्द ही भुला दिए जाते हैं। – मारी कैथरीन बेटेसन | Mary Catherine Bateson
  142. जब छात्र बद्तमीजी करें तो क्यों ना शिक्षक को छड़ी मरी जाये? – डायोजींस ऑफ़ सीनोप | Diogenes of Sinope
  143. समय एक महान शिक्षक है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह अपने सभी छात्रों को मार देता है। – हेक्टर बेर्लियोज़ | Hector Berlioz
  144. एक शिक्षक किताबी ज्ञान देता हैं, एक आपको विस्तार समझाता हैं एक स्वयं कार्य करके दिखाता हैं और एक आपको रास्ता दिखाकर आपको उस पर चलने के लिए छोड़ देता हैं ताकि आप अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व बना सके. यह अंतिम गुण वाला शिक्षक सदैव आपके भीतर प्रेरणा के रूप में रहता हैं जो हर परिस्थिती में आपको संभालता हैं आपको प्रोत्साहित करता हैं।
  145. हर किसी की सफलता की नींव में एक शिक्षक की भूमिका अवश्य होती हैं। बिना प्रेरणा के किसी भी ऊँचाई तक पहुंचना असम्भव हैं।
  146. हम अपने जीवन के लिए माता पिता के ऋणी होते हैं लेकिन एक अच्छे व्यक्तित्व के लिए हम एक शिक्षक के ऋणी होते हैं।
  147. शिक्षक स्वयं कभी बुलंदियों पर नहीं पहुँचते लेकिन बुलंदियों पर पहुँचने वालो को शिक्षक ही निर्मित करते हैं।
  148. किसी महान देश को महान बनाने के लिए माता पिता एवम शिक्षक ही ज़िम्मेदार होते हैं।
  149. घोर अंधकार से एक शिक्षक ही बाहर निकाल सकता हैं।
  150. एक शिक्षक आपको डराता हैं लेकिन इसमें भलाई छिपी होती हैं।
  151. मेरी माँ एक महान शिक्षक थी, करुण ,प्रेम और निर्भयता की शिक्षक। यदि प्रेम फूल की तरह मीठा है, तो मेरी माँ प्रेम का वह मीठा फूल है। – स्टेवी वंडर Stevie Wonder
  152. अंधे व्यक्ति को किसी शिक्षक की नहीं बल्कि अपने जैसे ही किसी व्यक्ति की ज़रुरत होती है। – हेलेन केलर | Helen Keller
  153. शिक्षक का व्यक्तितव एक श्री फल के समान होता हैं।
  154. जीवन का मार्ग कठिन हैं. सत्य का विचार कठिन हैं। पर जो हर हाल में सत्य सिखाये। वही एक सफल शिक्षक कहलाये।
  155. चंद शब्दों में नहीं होती बयाँ। ईश्वर के तुल्य हैं जिनकी काया। ऐसे गुरु वर को शत शत नमन। उनके चरणों में जीवन अर्पण।
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>