गणेश जी की आरती

Ganesh ji ki Aarti in Hindi Jai Ganesh Jai Ganesh Deva गणेश जी की आरती
Ganesh ji ki Aarti : गणेश जी की आरती - Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics

Ganesh Aarti Lyrics

– पुराणों के अनुसार गणेश भगवान को बुद्धि का स्वामी कहा गया हैं। प्रथम पूजनीय होने के कारण किसी भी शुभ कार्य या देव पूजा से पहले हिन्दू धर्म में गणेश भगवान की आरती एवं पूजन करना अनिवार्य है। ऐसा माना जाता हैं यदि किसी भी कार्य से पूर्व गणेश जी के 108 नामों का मंत्रो उच्चारण कर विधि-विधान से गणेश पूजन किया जाएं तो आपके काम अवश्य सफल होते हैं।

कैसे करें गणेश आरती?

गौरी पुत्र गणेश शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव है। इसलिए यदि सही विधि से विघ्नहरता गणपति बप्पा का पूजन व आरती की जाएं तो वह सहज ही प्रसन्न होकर मनुष्य के सर्व मनोरथ सिद्ध कर देते हैं। आइए जानते है गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए कैसे करनी चाहिए उनकी आरती।

  • विधिपूर्वक गणेश पूजन के बाद सबसे पहले आरती का थाल तैयार करें जिसमें एक दीपक होना आवश्यक है। आप चाहें तो कपूर से भी आरती कर सकते हैं ।
  • दीपक में शुद्ध रुई की बनी घी की बत्ती रखें। बत्तियों की संख्या एक, पांच, नौ, ग्यारह या इक्कीस में से कोई भी रख सकते हैं।

आरती शुरू करने से पहले ये मंत्र बोलें –

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।

  • अब आरती के आरंभ में मुख को ऊपर की ओर करते हुए तीन बार शंख धीमें स्वर से तीव्र स्वर में बजाएं।
  • ढोलक, चिमटा, तालियाँ, घंटियाँ या कोई भी वाद्य यंत्र बजाते हुए गणेश भगवान की आरती का सही उच्चारण करना चाहिए।

आरती श्री गणपति जी की – Ganesh Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय गणेश…

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी ॥ जय गणेश…

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय गणेश…

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
(हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा)

लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥ जय गणेश…

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

Ganesh Aarti Lyrics in EnglishJai Ganesh Jai Ganesh Deva Mata Jaki..

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva || Jai Ganesh… ||

Ek Dant Dayavant, Char Bhuja Dhari
Mathe Sindur Sohai, Muse Ki Savari, || Jai Ganesh… ||

Andhan Ko Ankh Det, Kodhin Ko Kaya
Banjhan Ko Putra Det, Nirdhan Ko Maya || Jai Ganesh… ||

Paan Chadhe, Phul Chadhe, Aur Chadhe Meva
Ladduan Ka Bhog Lage, Saht Kare Seva || Jai Ganesh… ||

Deenan Ki Laaj Rakho, Shambhu Putravaari
Manorath Ko Pura Karo, Jai Balihaari || Jai Ganesh… ||

Jai Ganesh, Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva,
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva || Jai Ganesh… ||

Ganesh Aarti Video

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>