पहाड़ी पर बना अनोखा मठ जिसकी बात ही है कुछ निराली

पहाड़ी पर बना अनोखा मठ जिसकी बात ही है कुछ निराली (  )

दुनियाँ की हर चीज़ खास है चाहे वो इन्सान हो जानवर हो या अन्य प्राणी आज हम आपको बहुत ही खुबसूरत मठ के बारे में बताने जा रहे है शायद आपमे से कुछ लोग इस मठ के बारे में जानते भी होगे या गए भी होगे यह मठ भारत के पडोसी देश भूटान में स्थित है भूटान अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है भूटान में कई ऐसी जगहें और मंदिर हैं, जो इस देश को और भी खास बनाते हैं। हजारों फीट ऊंची चट्टान में बना बौद्ध मठ, जिसे टाइगर नेस्ट मठ  कहा जाता है। जानिए कैसा है यह मठ।

55_1420432403_33581438_937160583_n

यह नेस्ट मठ भूटान के सबसे पवित्र और अद्भुत बौद्ध स्थानों में से एक है। यह स्थान 3000 फीट ऊंची चट्टान पर बना हुआ है। टाइगर नेस्ट मठ को 1692 में बनाया गया था। भूटान की राजधानी थिंपू से कुछ घंटों की दूरी पर यह मठ है। यह बौद्ध भिक्षुओं के रहने का विशेष स्थान है और इनकी दैनिक गतिविधियों को करीब से देखा जा सकता है।

IMG_3130

दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पहाड़ी के एक किनारे पर धागों के सहारे  लटकाया गया हो इस मठ को । इस मठ में भूटान की अद्भुत कला देखने को मिलती है। पारो घाटी को टाइगर नेस्ट मठ या ताक्तशांग मोनेस्ट्री हाइक के नाम से भी जाना जाता है। इस ऊंचे धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए पगडंडी से होते हुए जाना पड़ता  है। इस रास्ते से पैदल चलकर मठ तक पहुंचा जा सकता है।

भूटान हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह भारत का पड़ोसी देश है।यह सांस्कृतिक और धार्मिक तौर पर तिब्बत से जुड़ा हुआ है।यहाँ आपको धर्म से जुडी कई कला कृतियाँ देखने को मिलेंगी जो  भूटान को अद्भुत और अनूठा बनाती है।

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>