गरुड़ पुराण के अनुसार इन कामों को करने से मिलता है “अपमान”

गरुड़ पुराण के अनुसार इन कामों को करने से मिलता है “अपमान” (  )

गरुड़ पुराण में ऐसे काम बताए गए हैं जो करने नही चाहिए जो लोग वर्जित किए गए काम करते हैं, उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानिए की वह क्या काम है जिसे नही करना चाहिए नीचे पढ़िए।

लालच नही करना चाहिए:

जैसे बड़ी-बड़ी मछलियां भी छोटे से मांस के टुकड़े के लालच में फंसकर अपने प्राण गवां देती है। इसी प्रकार इंसान भी धन के लोभ में फंसकर कई परेशानियों का सामना करता है। वह अपने लालच या स्वार्थ में आकर गलत करता जाता है। और बड़ी- बड़ी परेशानियों में फस जाता है और समाज में अपमानित होता है।

संतान के पालन-पोषण में अनदेखी:

यदि कोई भी व्यक्ति अपनी संतान के पालन-पोषण में अनदेखी करता है तो संतान बिगड़ जाती है। संतान संस्कारी नहीं रहती है और गलत काम करती है तो इससे अपमान ही प्राप्त होता है।तो हर माता-पिता को संतान के अच्छे भविष्य के लिए अच्छे संस्कार देने चाहिए।

धन है पर खर्च नही करते:

धन बहुत है पर घर-परिवार की जरुरतों पर खर्च नहीं करते हैं, धन के लिए लालच करते हैं, उन्हें समाज में सम्मान नही मिलता।इनकी धन की लालसा और अधिक बढ़ती है। इससे व्यक्ति और अधिक पैसा कमाने के लिए गलत काम करता जाता है।

धन के आभाव में भी खर्च करना:

जो लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं,आमदनी कम होने या धन अभाव होने पर भी शौक पूरे करना, मौज-मस्ती करना, फिजूलखर्च करना पूरे परिवार को संकट में फंसा सकता है।

बुरी संगती करना:

यदि हमारी संगत गलत  है तो कुछ समय तो सुख का एहसास होगा सब अच्छा लगेगा , लेकिन इसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। बुरी संगत से बचना चाहिए।इस कारण भी अपमानित होना पड़ सकता है।

अपने स्वार्थ के लिए छल करना:

जो लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों से छल करते हैं, वे लोग इस काम से भयंकर फल प्राप्त करते हैं। इस काम से उस व्यक्ति के साथ ही उसके परिवार को भी नुकसान, अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>