भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत जगह, घूमने और एन्जॉयमेंट के लिए बेस्ट हैं

भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत जगह, घूमने और एन्जॉयमेंट के लिए बेस्ट हैं (  )

भारत की इन 5 जगहों को स्वर्ग के समान माना जाता है। इन स्थानों पर एक बार जाने से मन नहीं भरता जो यहाँ की खूबसूरती को एक बार देख ले उसके मन में बार-बार यहाँ आने की इच्छा जाग जाती है ये स्थान वाकई बहुत सुंदर हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं इन स्थानों के बारे में तो नीचे पढ़िये…

लद्दाख

यह सुंदर पहाडियों से घिरा क्षेत्र है। यहाँ विदेशी पर्यटकों की एक बड़ी संख्या देखने को मिलती है। यह अपने अछूते  सौंदर्य बर्फ से ढंकी पर्वत और एकांत जगहों में भी शामिल है। यहाँ ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, राफ्टिंग, पर्वतारोहण  जैसी गतिविधियां की जा सकती है। लद्दाख भारत की एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां सिर्फ बर्फ की पहाड़ियां ही पहाडियां हैं।

सिक्किम की युमथांग वैली

 

yumthang valley of sikkim
yumthang valley of sikkim

सिक्किम के उत्तर में स्थित युमथांग एक खूबसूरत स्थान हैं जहाँ की पहाड़ियाँ वसंत ऋतु में फूलों से लदी रहती हैं जिसके कारण इसे “फूलों की वादी “ भी कहा जाता हैं। यहाँ लाल, नारंगी, बैगनी, पीले और सफेद रंग के फूल देखने को मिल जाते हैं।युमथांग में एक गरम पानी का झरना हैं जो लोगों कोअपनी ओर आकर्षित करता हैं । यहाँ शिंगबा रोडोडेंड्रन अभयारण्य  भी हैं जिसमें हर किस्म के शिंगबा रोडोडेंड्रन के फूल पायें जाते हैं। युमथांग दिसंबर से मार्च के बीच बंद कर दिया जाता हैं क्योंकि इस समय यहाँ बहुत ज्यादा बर्फबारी होती हैं ।

लोकटक लेक 

लोकटक  झील मणिपुर में खूगा नदी के पास  है।  लोकटक झील देखने में बहुत ख़ूबसूरत है। लोकटक झील तैरती झील के नाम से भी जानी जाती है।  इस झील में घनी जलीय घास के बड़े-बड़े हिस्से तैरते रहते हैं जिन्हें फुमडी के नाम से जाना जाता है।  इन तैरती घास के कारण लोकटक झील को तैरती झील कहा जाता है।

कश्मीर की घाटी

जम्मू कश्मीर और श्रीनगर की खूबसूरती का क्या कहना इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है डल झील। यहाँ घरन‌ुमा वोट (हाउसवोट) से भरी डल झील की अपनी ही एक खूबसूरती है। यह हनीमून कपल का एक बहुत आकर्षित क्षेत्र माना जाता  है। श्रीनगर के च‌िनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक प्रस‌िद्ध हैं।

अंडमान-निकोबार

यह द्वीप अपने सुन्दर समुंद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ सैलानियों को स्कूबा डाइविंग का लुफ्त उठाने का मौका मिलता है, जिसमें वह पानी के नीचे कई जीव और तरह-तरह के पौधे देख सकते हैं। यहाँ और भी कई सुन्दर पर्यटक स्थल है। इसकी इन्ही खूबियों के कारन इसे “इको-फ्रेंडली” स्थान भी कहा जाता है।

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>