मानव शरीर के कुछ अनसुने मगर दिलचस्प तथ्य  

 मानव शरीर के कुछ अनसुने मगर दिलचस्प तथ्य   (  )

कहते है ये शरीर पांच प्रकार के तत्वों- पृथ्वी, जल, आकाश, वायु और अग्नि से मिलकर बना है। लेकिन सीधे तौर पर देखें तो एक सिर, गर्दन, धड़, दो हाथ और दो पैरों से मिलकर मानव शरीर का पूरा आकार बनता हैं।

इतनी बात तो मानव शरीर के बारे हर कोई जानता हैं पर ऐसी बहुत सी मज़ेदार बातें हैं जो हर कोई शायद नही जानता हो जैसे की एक घंटे हेडफोन लगाने से हमारे कान में बैक्टीरिया की संख्या लगभग 100 हो जाती हैं, हमारे पेट का एसिड इतना तेज होता है कि वो ब्लेड को भी गला सकता हैं आदि ऐसे और भी बहुत सी बातें हैं जो इस पोस्ट के जरिए आप जान सकते हो शरीर की ये अनसुनी बातें जानने के लिए नीचे पढ़े ……

आँखों की पहेली

आँखों के रंग, खूबसूरती और साइज़ की बातें तो हर कोई करता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी आँखों का साइज़ जन्म से मृत्यु तक एक ही रहता हैं वो कभी बढ़ता नहीं हैं लेकिन आँखों के लेंस का साइज़ जरुर मोटा हो जाता हैं हमारी आँख और नाक का भी अजीब ही कनेक्शन हैं क्योंकि अगर हमें कभी छींक आती है तो आँखे अपने आप ही बंद हो जाती है आदमी की आँख को किसी भी जगह फोकस करने में केवल 2 सेकंड लगते हैं क्योंकि हमारी आँखे 576मेगापिक्सेल की होती हैं

दिमाग की बनावट

अगर किसी के पास दिमाग नही तो समझो कुछ नही क्योंकि दिमाग शरीर का एक ऐसा अंग हैं जिसके बिना हम शरीर के किसी भी अंग का प्रयोग नही कर सकते। अगर दिमाग में 5 से 10 मिनट तक ऑक्सीजन न जाये तो वह डैमेज हो सकता हैं। हमारे शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी वाला हिस्सा भी हमारा दिमाग ही हैं इसके 60 % हिस्से में चर्बी होती हैं दिमाग शरीर का सिर्फ 2% होने के बावजूद भी शरीर का 20% खून और ऑक्सीजन इस्तेमाल करता हैं हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आँखों को सँभालने में लगा रहता हैं।

दिल को धड़कने दो

हमारा दिल एक-एक मिनट में 72 बार धड़कता हैं ये तो शायद हर कोई जानता ही होगा। लेकिन शायद ये आप नही जानते होंगे की पैदा होने वाले बच्चे का दिल सबसे तेज़ धड़कता हैं (70 -160प्रति मिनट ) और बुढ़ापे में सबसे कम (30-40 प्रति मिनट ) दिल का आकार (12cm लम्बा , 8cmचौड़ा, 6 cm मोटा और 250-350ग्राम एक मुट्ठी )के बराबर होता हैं

हड्डी कबड्डी

शरीर की 50% हड्डियाँ हमारे हाथ और पैर में पाई जाती हैं। क्योंकि शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी (femur) होती हैं और सबसे छोटी हड्डी कान की होती जो एक चावल (2.5 mm) से भी छोटी होती हैं। एक नवजात शिशु के शरीर में 300 और मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं मतलब एक नवजात शिशु में वयस्क मनुष्य के हिसाब से ज्यादा हड्डियाँ होती हैं।

कोशिकाओं की अजीब दांस्ता


मानव शरीर का ब्लू प्रिंट DNA में छिपा हैं जिसकी संरचना बहुत ही जटिल हैं। क्योंकि यह दो तंतुओं से बना होता हैं जो एक दूसरे में जकड़े हुए होता हैं। अगर इस DNA को सीधा किया जाये तो इसकी लम्बाई 15 अरब से भी ज्यादा होगी यानि पूरे सौरमंडल को अपने अंदर लपेट सकता हैं मनुष्य के दिमाग में 14 अरब कोशिकाएँ होती हैं जो कभी नही बढ़ती।

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>