मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम (  )

सोशल मीडिया पर खबरें वायरल न हो ऐसा तो हो ही नही सकता। पर आजकल जो वीडियो वायरल हैं, वो कोई आम वीडियो नही बल्कि मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। करिश्मा की शादी को वैसे तो 13 साल हो गए हैं, पर इनकी शादी का वीडियो इनके तलाक होने के बाद वायरल हुआ हैं।

करिश्मा कपूर 13 सितम्बर 2003 में संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन इनका विवाहित जीवन सफल न हो सका और शादी के कुछ साल बाद करिश्मा ने अपने बच्चो समाइरा (12) और कियान के साथ संजय का घर छोड़ दिया था और 13 साल बाद संजय कपूर से तलाक ले लिया।

ये तो बात हो गई करिश्मा कपूर के विवाहित जीवन के बारे में, अब हम आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं दरअसल इस वीडियो में करिश्मा की मेहंदी की रस्म से लेकर उनके शादी समारोह ख़त्म होने तक की सारी रस्में हैं। शादी में करिश्मा कपूर अपने कीमती लहंगे में जंच रही हैं। जब करिश्मा पंजाबी हैं, तो शादी भी पंजाबी रस्मों के हिसाब से ही होनी थी इसलिए करिश्मा ने लहंगे के साथ चुड़ा पहन रखा हैं जिसे सफ़ेद रंग के रुमाल से बाँधा गया था। और तो और चुडे के साथ कलीरें भी पहन रखे थे जो की सुंदरता में चार चाँद लगा रहे हैं।

अब आप इतना तो पढ़ ही चुके हैं की करिश्मा की शादी में क्या क्या रस्में हुई थी अगर अब आप उनकी शादी में इससे अलग और क्या हुआ और कौन कौन सी फ़िल्मी हस्तिओं ने शादी में हिस्सा लिया तो आप ये वीडियो देख सकते हैं और करिश्मा की शादी के वीडियो का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

यहाँ देखें करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो…

No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>