“खूबसूरती” का खजाना बस इनके पास ही होता है

“खूबसूरती” का खजाना बस इनके पास  ही  होता है (  )

सुन्दरता अपने आप में एक खजाना है। जिसको भगवान ये खजाना देता है वह लोगों को बिन कुछ बोले ही अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। हर  इंसान चाहता है कि वह सुन्दर दिखाई दें लेकिन हर व्यक्ति सुन्दर नहीं दिख सकता है क्योंकि जिसकी जन्मकुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति होते हैं उन लोगों का व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ आकर्षित करता है।अगर कोई व्यक्ति शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है तो उसके नयन नक्श सुन्दर होते हैं। ऐसे ही यदि किसी की कुंडली में चन्द्र उच्च का हो या शुभ प्रभाव देने वाला हो तो यह ग्रह सुन्दरता प्रदान करता है। ये दोनों ग्रह जिनकी कुण्डली में शुभ एवं मजबूत स्थित में  हों उन्हें ये दोनों ग्रह रूप, सौन्दर्य एवं कोमलता प्रदान करते हैं।

  • अगर कुंडली में शुक्र एवं चन्द्र की जोड़ी  हो तो सुन्दरता मिलती है लेकिन,  इन दोनों ग्रहों की जोड़ी  किस भाव एवं राशि में हो रही है यह जानना जरुरी होता है।
  • चन्द्र ,शुक्र का मेल और सौन्दर्य चन्द्र एवं शुक्र का मेल  किसी भावमें होने पर व्यक्ति सुन्दर एवं आकर्षक होगा।
  • शुक्र की राशि में शुक्र चन्द्र का योग वृष एवं तुला शुक्र की राशि होती है शुक्र जब अपनी राशि में होता है तो शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।
  • शुक्र चमकीला ग्रह है इसके साथ चन्द्र का योग होने से व्यक्ति का रंगगोरा एवं निखरा होता है। इनकी त्वचा दुधिया गोरापन लिये होती है. व्यक्ति बहुत ही आकर्षक होता है।
  • बुध की राशि में शुक्र चन्द्र का योग  मिथुन एवं कन्या राशि बुध की राशिहोती है। बुध को भी त्वचा का कारक माना जाता है। बुध की राशि में शुक्र एवं चन्द्र का योग  होने पर व्यक्ति सुन्दर तथा मोहक होता है। इनका कद कुछ लम्बा होता है। नयन नक्श सुन्दर होते हैं परंतु कुछ सांवले दिखाई देते हैं।
  • मंगल की राशि में शुक्र चन्द्र का योग मंगल की राशि में शुक्र चन्द्र का योग होने पर व्यक्ति खूबसूरत होता है। मंगल का प्रभाव भी व्यक्ति पर दिखता है इसलिए इनका रंग भी साफ होता है।
  • शनि की राशि में शुक्र चन्द्र का योग  शनि की राशि मकर एवं कुम्भ है इन शुक्र चन्द्र का योग  होने पर व्यक्ति लम्बा होता है। इनका रंग सांवला होताहै परंतु इनकी त्वचा में चमक होती है।शरीर थोड़ा रूखा एवं कठोर होता है।

eye

  • सिंह राशि का स्वामी सूर्य है।सिंह राशि में चन्द्र एवं शुक्र के  होने पर व्यक्ति लम्बा होता है।मस्तिष्क उन्नत तथा तेज से परिपूर्ण होता हैजिससे यह आकर्षक लगते हैं इनका रंग लालिमा लिए होता है।
No Data
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes:

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>